फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mobile charging point kiosks to be installed at railway stations

Lalitpur News: रेलवे स्टेशन पर लगाए जाएंगे मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट कियोस्क

Fri, 14 Nov 2025 01:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Mobile charging point kiosks to be installed at railway stations
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट कियोस्क लगा रहा है, ताकि यात्रियों को मोबाइल चार्जिंग करने के लिए परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर अब रेलवे कियोस्क मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट लगा रहा है। अभी तक यहां सिंगल प्वाइंट कुछ ही स्थानों पर लगे थे, जिससे यात्रियों को परेशान होना पड़ता था। अब रेलवे द्वारा यहां मोबाइल चार्जिंग स्टेशन प्लेटफार्म पर बैठने के स्थान के पास लगा रहा है और इसमें लगभग बारह चार्जिंग प्वाइंट रहेंगे। यानी इसमें एक साथ साथ बारह मोबाइल चार्ज किए जा सकेंगे। इससे अब यात्रियों को काफी आसानी रहेगी। यह कियोस्क झांसी मंडल के ललितपुर, बबीना और टीकमगढ़ स्टेशनों पर भी लगाए जा रहे हैं। इन कियोस्क को रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय, प्लेटफार्म, बुकिंग हॉल व यात्री शेड में लगाया जा रहा है। इससे ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों को आसानी से मोबाइल चार्ज करने की सुविधा मिल सकेगी। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यात्री सुविधाओं के विस्तार में यह कियोस्क यात्रियों को काफी सहायक साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed