फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   mob beaten police in thana

थाने में घुसकर तोड़फोड़, पुलिस कर्मियों को पीटा

Thu, 19 Oct 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 19 Oct 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
mob beaten police in thana
lalitpur crime news - फोटो : demo
थाना जाखलौन क्षेत्र में 18 अक्तूबर को फेरीवाले के साथ हुई मारपीट की घटना में कार्रवाई न होने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।  बृहस्पतिवार को गुस्साए लोगों ने पहले जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की, इसके बाद भी सुनवाई न होने पर लोगों ने थाने में पहुंचकर पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट कर तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलते ही एसपी सलमान ताज पाटिल, एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित और सीओ सिटी हिमांशु गौरव ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह लोगों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


मालूम हो कि कस्बा के गणेशपुरा मोहल्ला निवासी अनिल पुत्र रंगीलाल अहिरवार फेरी लगाकर गोली, बिस्कुट और गुब्बारे बेचने का काम करता है। बुधवार की शाम वह फेरी लगाकर वापस घर लौट रहा था, इसी दौरान कस्बे के ही कुछ दबंगों ने रंगदारी की मांग की। रंगदारी का विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। परिजनों का आरोप है कि दबंगों ने जान से मारने के उद्देश्य से अनिल को गड्ढे में फेंक दिया और आग लगाने की कोशिश की। अनिल के चिल्लाने के बाद दौड़े परिजनों को आता देख दबंग मौके से फरार हो गए। इसके बाद पहुंची पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवाया, लेकिन चोटें न आने के कारण पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली। इससे पीड़ित संतुष्ट नहीं हुए।
विज्ञापन


इसके बाद बृहस्पतिवार को थाने पहुंचे पीड़ित  के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस की टालमटोल देखकर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया और रोड पर जाम लगा दिया। दीपावली होने के कारण बाजारों में चहल-पहल होने से कुछ ही समय में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस के साथ भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान जाम लगा रही महिलाओं ने भी पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी। बवाल बढ़ता देख पुलिस कर्मी वहां से इधर-उधर भागने लगे। इस पर लोगों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद थाने पहुंचे लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान भीड़ ने थाने में रखी कुर्सी और मेजों को क्षतिग्रस्त कर दिया।  लोग डायल 100 पुलिस की कार्यप्रणाली के विरोध में नारेबाजी करते रहे। हालांकि, इस मारपीट में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल, एसडीएम सदर महेश प्रसाद दीक्षित, सीओ सिटी हिमांशु गौरव ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत करवाया और आरोपियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed