फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   mnrega inpection

मनरेगा कार्यों के निरीक्षण में मिली कमियां, डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 10 Jun 2021 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
mnrega inpection
ललितपुर। बुधवार को जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई कमियां मिलीं। इस पर उन्होंने जिम्मेदारों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

डीएम ने निरीक्षण में पाया कि ग्राम झरकौन मे मनरेगा के अंतर्गत रमेश के खेत से मोटे की ओर नाले वाले की सफाई का कार्य कराया जा रहा था। मौके पर सोनू सहित कुल 27 मजदूर कार्य करते मिले। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि इस नाले की सफाई कार्य में 30 मजदूर कार्य कर रहे हैं, जबकि मौके पर कुल 27 मजदूर कार्य करते मिले। कुछ मजदूरों ने बताया गया कि वह आज ही कार्य पर आए हैं जबकि मस्टर रोल के अनुसार उनकी उपस्थित कई दिन पूर्व से दर्शाया जाना बताया गया। कार्य की गुणवत्ता भी बहुत खराब पाई गई। नाले की खुदाई पानी का बहाव खुदाई के अनुसार सही नहीं पाई गई। मौके पर उपस्थित उपायुक्त मनरेगा के को निर्देशित किया गया कि गुणवत्ताविहीन कार्य कराने के लिये उत्तरदायी व्यक्तियों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर तीन दिन में प्रस्तुत करें, ताकि उनके विरुद्व कठोर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

पक्की सड़क से तालाब की ओर नाला सफाई के कार्य के निरीक्षण के समय इस कार्य में 20 मजदूर लगाया जाना दर्शाया गया, जबकि मौके पर केवल 14 मजदूर कार्य करते मिले। कार्य की गुणवत्ता भी बहुत खराब पाई गई। राजेश के खेत पर समतलीकरण का कार्य स्थल के निरीक्षण के समय इस स्थल पर कोई मजदूर कार्य करते नहीं पाए गए। इस स्थल की मिट्टी खोद कर कहां बेच दी गयी है और फिर समतलीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इस पर निर्देशित किया गया कि उक्त प्रकरण की जांच करके पांच दिन में आख्या दें। चारागाह में कोई मजदूर नहीं मिला। खंड विकास अधिकारी, बिरधा ने बताया कि खिरकन से राम सिंह के मकान तक सड़क का निर्माण बगैर प्रस्ताव के ग्राम प्रधान ने जेसीबी मशीन से कराया है। यह कार्य ग्राम सभा के प्रस्ताव में भी नहीं है। इस पर खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि उक्त निर्माण कार्य का भुगतान अग्रिम आदेशों तक न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने समस्याएं सुनी, किया स्थलीय निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान बब्बू राजा ने बताया कि ग्राम मैलवारा कलां में स्थित भूमि पर ग्राम हंसारा के लोगों ने जबरदस्ती कब्जा करके सड़क बनाई जा रही है। उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि तीन दिन के भीतर सड़क की नाप कराकर विवाद का निदान कराकर अवगत कराएं। ग्राम मैलवाराकलां में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य 4,37,000 रुपये से ग्राम सभा द्वारा कराया जा रहा है। इस मद में अभी तक कुल 2,10,000 रुपये व्यय किया जाना बताया गया। प्रथम दृष्टया निर्माण कार्य संतोषप्रद नहीं पाया गया। ईंटे दोयम दर्जे पीली पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed