{"_id":"63d5683d7be3e32220349348","slug":"mnrega-166-crore-action-plan-sent-to-the-government-lalitpur-news-jhs2378246185-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा : शासन को भेजी 166 करोड़ की कार्ययोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा : शासन को भेजी 166 करोड़ की कार्ययोजना
विज्ञापन
ललितपुर। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए मनरेगा योजना के तहत जनपद से 166 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजा है। इसमें 46 लाख 85 हजार मानव दिवस सृजित किए गए हैं। आगामी वित्तीय वर्ष में मनरेगा एवं पंचायत निधि के कार्य साथ में कराए जाएंगे। इसके लिए पंचायत निधि के करीब सौ करोड़ रुपये आगामी कार्ययोजना में समाहित रहेंगे।
जनपद में कुल 2 लाख 1 हजार 29 जॉब कार्डधारक परिवार है। जिसमें सक्रिय जॉब कार्डधारकों की संख्या 1 लाख 49 हजार 412 हैं। वर्तमान वित्तीय वर्ष में जनपद को 140 करोड़ रुपये का मनरेगा बजट निर्धारित किया गया था। इसके साथ 43 लाख 95 हजार मानव दिवस सृजित का लक्ष्य रखा गया था। जिसके सापेक्ष अभी 39 लाख 4 हजार लोगों को रोजगार दिया जा चुका है। जनपद में प्रतिदिन करीब 11 हजार लोगों को मनरेगा योजना के तहत रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। 31 जनवरी तक 39 लाख 55 हजार 788 मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें शनिवार तक 39 लाख 4 हजार 185 लोगों को रोजगार दिया जा चुका है। इस वर्ष की प्रगति को देखते प्रशासन द्वारा बजट बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी के आदेश पर शासन से 46 लाख 85 हजार मानव दिवस सृजित करते हुए 166 करोड़ रुपये की मांग रखी गई है। आगामी वित्तीय वर्ष में जिलाधिकारी द्वारा पंचायत निधि व ग्राम पंचायत निधि के कार्य के साथ में कराने का निर्णय लिया है। जिससे कि कार्य में पारदर्शिता बनी रहे और निरीक्षण होती रहे।
जिला मुख्यालय से बनेगी कामों की कार्ययोजना
आगामी वित्तीय वर्ष में जिला प्रशासन द्वारा तीन-तीन की कार्ययोजना तैयार करने का निर्णय लिया गया है। सभी ग्राम पंचायतों में एक से एक ही विकास कार्य संचालित होंगे। जिससे कि ग्राम पंचायत से लेकर जिलाधिकारी तक प्रत्येक पटल को ग्राम पंचायत में चल रहे कार्यों की जानकारी होगी।
विज्ञापन
ब्लॉकों ने भेजी मनरेगा के तहत एक हजार करोड़ की कार्ययोजना
जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया था कि वह पूरे वर्ष भर की कार्ययोजना एक ही बार में बनाकर भेजे। अभी तक देखा गया है कि वित्तीय वर्ष के बीच-बीच में खंड़ विकास अधिकारी द्वारा कार्ययोजनाओं को घटा-बढ़ा दिया जाता था। जिससे कि ग्राम पंचायतों में प्राथमिकता वाले कार्य छूट जाते थे। इसी क्रम में जनपद के छह ब्लॉकों ने मनरेगा की एक हजार करोड़ रुपये की कार्ययोजना बनाकर भेजी है।
जिलाधिकारी के माध्यम से मनरेगा की 166 करोड़ रुपये की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेज दी है। वहीं 15वें वित्त एवं राज्य वित्त का करनवरजेंस कर दिया गया है। - रवींद्रवीर यादव, डीसी मनरेगा ललितपुर