{"_id":"6163550f8ebc3e87517e7074","slug":"mla-promise-incomplete-shabby-road-lalitpur-news-jhs206333169","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में ऐसी कोई सड़क नहीं जिस पर गड्ढे न दिख रहे हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में ऐसी कोई सड़क नहीं जिस पर गड्ढे न दिख रहे हो
विज्ञापन
सदर कांटा रोड हुआ जर्जर
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में शायद ही कोई सड़क होगी जिस पर गड्ढे न दिख रहे हों। आलम यह है कि कही सड़क पर गड्ढे तो कहीं गड्ढों में सड़क विकास के दावों की पोल खोल रही है। शहर में प्रमुख मार्ग से लेकर गलियों तक की सड़कें खस्ताहाल हैं।
जनपद में जिस तरफ सड़क है उधर गहरे-गहरे गड्ढे न हों ऐसा नामुमकिन सा है। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने करीब 18 दिन पहले कहा था कि सड़कों को 15 दिनों में गड्ढामुक्त कराने के लिए अभियान शुरू हो रहा है। झांसी से शहर आने वाला मार्ग उच्च गुणवत्तायुक्त बनवाया जा रहा है। जो सड़कें खस्ताहाल हैं उन्हें भी सही कराया जाएगा। परंतु हालात है कि सुधरने का नाम ही नहीं ले रहे हैं काम बहुत धीमी गति से चल रहा है। वाहन चालकों को भी गड्ढेदार सड़कों के कारण मुश्किल झेलना पड़ रही। इसके अलावा सड़कों के किनारे बने फुटपाथ भी बहुत बुरे हालत में हैं। वाहन चालक जहां सड़कों पर संघर्ष करते खुद को बचाते बचते निकलते हैं। वहीं पैदल चलने वाले भी फुटपाथ पर खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं।
अपवाद के तौर पर कुछ इलाकों को छोड़ दिया जाए तो लगभग पूरे शहर में सड़कें बदहाल स्थिति में हैं। स्टेशन रोड, वर्णी चौराहा, कलक्ट्रेट, सदनशाह चौराहा, बस स्टैंड, घुसयाना, सदरकांटा, सावरकर चौक, मवेशी बाजार, इलाइट, झांसी रोड व मंडी के निकट सड़कें बहुत जर्जर हालत में हैं। हर जगह सिर्फ गड्ढे हैं। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि सड़क में गड्ढे हैं या फिर गड्ढों में सड़क। इन जगहों पर लोगों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों को वाहन पलटने का डर लगा रहता है।
विज्ञापन
ललितपुर-देवगढ़ मार्ग जर्जर हालत में
ललितपुर देवगढ़ मार्ग पर गहरे-गहरे गड्ढे और कीचड़ भरा हुआ है। वाहन स्वामियों के साथ पैदल यात्रियों तक का निकलना हो रहा है। शिकायत करने के बाद भी अफसर आंख बंद किए हैं। लोगों को वाहन लेकर निकलने में डर सा लगने लगा है।
यहां की सड़कों पर चलने से डर लगता है। ऑटो चलाने में बहुत समस्या होती है। बहुत समय की बर्बादी होती है। सदर से लेकर शनिचर चौक तक की रोड बहुत ख़राब है। -लोकेश यादव, ऑटो चालक तालाबपुरा
खराब सड़क के कारण मुझे कभी-कभी बहुत घूम के घर जाना पड़ता है। लेकिन यह अच्छा है कि इलाइट चौक से जेल चौक तक की रोड बन रही है। जल्दी बन जाए तो अच्छा रहेगा। - रामदास, नईबस्ती
पूरे जिले में सड़कों की हालत ऐसी ही है। मुख्य सड़कें भी खस्ताहाल हैं। चाहे वो घंटाघर हो या अन्य रोड हो। सभी ख़राब और गड्ढे से पटी हुई हैं। बच्चों को भी इन रास्तों से गुजरना पड़ता है। -डॉ संजय कुमार, नेहरूनगर
मेरी दुकान के सामने की सड़क का बहुत बुरा हाल है।ख़राब सड़क के कारण से बहुत घटनाएं घटित होते रहती हैं। जिससे लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। -आरिफ़, नदीपुरा

जेल चौराहे से सदनशाह जाने वाली रोड पर गड्ढे ही गड्ढे।- फोटो : LALITPUR

सदनशाह चौराहे पर हुए गड्ढे।- फोटो : LALITPUR