{"_id":"634c457252dd5e577a4fbc6a","slug":"missing-girl-s-body-found-in-a-well-for-two-days-lalitpur-news-jhs2310550196","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur Crime: दो दिन से लापता युवती का शव कुआं में मिला, गांव के ही युवक के साथ ऐसे हाल में मिली थी मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur Crime: दो दिन से लापता युवती का शव कुआं में मिला, गांव के ही युवक के साथ ऐसे हाल में मिली थी मृतक
Sun, 16 Oct 2022 11:24 PM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:24 PM IST
सार
नाराहट क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती 13 अक्तूबर की रात में अपने ही घर थी। उस समय उसके साथ युवक भी था। रात को जब पिता घर पहुंचे तो उन्होंने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
ललितपुर थाना नाराहट अंतर्गत एक गांव में दो दिन से लापता युवती का शव गांव के ही एक कुएं में मिला। जानकारी पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता गांव के ही एक युवक पर उसकी बेटी को भगा ले जाने और कुआं में फेकने का आरोप लगाया है।
नाराहट क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती 13 अक्तूबर की रात में अपने ही घर थी। उस समय उसके साथ युवक भी था। रात को जब पिता घर पहुंचे तो उन्होंने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इस पर पिता ने युवक को पकड़ना चाहा तो वह उन्हें धक्का देते हुए भाग गया।
रात को पिता जब सो गए तब बेटी घर से परिजनों को बिना बताए कहीं चली गई। सुबह होने पर पिता को बेटी के लापता होने की जानकारी हुई। तो उसकी खोजबीन की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
पिता ने 14 अक्तूबर को डोंगराकला पुलिस चौकी में बेटी की गुमशुदगी की सूचान दी। बीते रोज शनिवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे उसका शव गांव में ही नाले की पुलिया के पास एक व्यक्ति के खेत में बने कुएं में मिला जानकारी पर थाना नाराहट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के पिता ने युवक पर आरोप लगाया कि वह उनकी बेटी के साथ गलत काम कर रहा था और जब मैंने देख लिया तो युवक रात में बेटी को अपने साथ ले गया और उसे कुआं में फेंककर उसकी हत्या कर दी। मृतका पांच बहनों व एक भाई में चौथे नंबर की थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।