{"_id":"6174739b5c45ee56f17c47c1","slug":"minister-of-state-said-to-the-farmers-vote-should-be-given-not-given-or-not-given-lalitpur-news-jhs207308474","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री किसानों से बोले,.. हमारी भी सुन लो, वोट देना हो देना, नहीं देना हो नहीं देना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री किसानों से बोले,.. हमारी भी सुन लो, वोट देना हो देना, नहीं देना हो नहीं देना
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में डीएपी खाद नहीं मिलने से जहां किसान परेशान भटक रहा है और खाद मिलने की आस में दिन रात लाइन में लगा हुआ है। वहीं, जनप्रतिनिधि किसानों से उलझ रहे। ऐसा ही एक वाकया बिरधा के सहकारी समिति में खाद की स्थिति का जायजा लेने दो दिन पहले पहुंचे राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ मन्नू कोरी के वायरल एक वीडियो में सामने आ रहा है। इसमें किसानों और मंत्री के बीच बहस हो रही है। वीडियो में राज्यमंत्री एक किसान की चुनाव आने की बात पर झल्लाते हुए किसान से कहते नजर आ रहे हैं कि हमारी भी सुन लो, वोट देना हो हो, नहीं देना हो नहीं दो, लेकिन हम जो भी काम करते हैं, वो कोई नहीं करता।
जनपद में खाद डीएपी की स्थिति का जायजा लेने के लिए दो दिन पहले राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ बिरधा स्थित सहकारी समिति में पहुंचे थे, जहां कई दिनों से लाइन में लगे ग्रामीण किसानों ने मंत्री से खाद के बारे में पूछते हुए कहा कि सुन लो मंत्रीजी चुनाव बार-बार नहीं होना। इस पर राज्यमंत्री ने भी झल्लाते हुए कहा कि हमारी भी सुन लो वोट देना हो देना, नहीं देना हो नहीं देना। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने क्षेत्र में तीन करोड़ साठ लाख रुपये की रोड डलवाई है और एक ट्रक भी खाद का मंगाया है, इस बीच एक व्यक्ति राज्यमंत्री से अपशब्द भी बोलता सुनाई दे रहा है। जिस पर अन्य लोगों ने मंत्री के साथ गलत भाषा का उपयोग करने से मना भी किया। हालांकि राज्यमंत्री लोगों को समझाते भी दिख रहे।
खाद की दिक्कत होने पर तत्काल कमिश्नर व लखनऊ स्तर पर बात करने के बाद व्यवस्था करवाई जा रही है। सपा व बसपा के इशारे पर कुछ लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं। किसान हमारा वोटर है उसके वोट से ही हम सदन में पहुंचते हैं, हो सकता है किसी ने कोई गलत बात कही हो तो उससे कुछ कहा हो, फिलहाल अपने जान में ऐसा कुछ नहीं कहा है। मनोहर लाल पंथ, राज्यमंत्री