फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   migration issue employment

महिलाओं को घर पर ही मिलेगा रोजगार तो रुकेगा पलायन

Tue, 20 Oct 2020 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
migration issue employment
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकासखंड मड़ावरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बगौनी की प्रधान रुचिका ? - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकासखंड मड़ावरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बगौनी की प्रधान रुचिका बुंदेला से बात की। इस दौरान ग्राम प्रधान ने क्षेत्र से हो रहे पलायन को प्रमुखता उठाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को यदि घर पर ही रोजगार मिलेगा तो इससे पलायन रोकने में मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले मेरी ग्राम पंचायत विद्युतीकरण नहीं था और दो तीन शौचालय बने हुए थे। गांव के लोगों ने उन पर विश्वास जताया और आज गांव में विद्युतीकरण भी है और मेरा गांव ओडिएफ है। नए-नए प्रयोगों द्वारा शिक्षण व्यवस्था सुदृढ़ीकरण कर रहे हैं। जो बच्चियां वर्षों से किन्हीं कारणों से स्कूल नहीं जा पाई थी, उनकी संध्याकालीन कक्षाएं चलाई। बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सामुदायिक शौचालय निर्मित होने की जानकारी ली। इस पर प्रधान ने बताया कि पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय अभी निर्माणाधीन है। जब वह बन जाए तो उसे शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ेंगे। विभिन्न ग्राम पंचायतों ने इसे जोड़ा है तो उसका लाभ मिलेगा साथ ही रोजगार का भी सृजन होगा। ग्राम प्रधान ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को रोजगार दिया जाए। जो भी विभिन्न योजनाएं संचालित हो रही हैं, उनमें स्वयं सहायता समूहों के माध्यम रोजगार दिया जाए। जब गृह स्वामिनी अपने घर में ही रहेगी तो शिक्षा स्तर स्वत ही ऊपर जाएगा। मेरी ग्राम पंचायत से लगभग 60 प्रतिशत पलायन करते हैं, बाहर मजदूरी करने जाते हैं। जब महिलाएं घर पर रहेगी तो बच्चों के स्कूल जाने की निरंतरता बनी रहेगी। मुख्यमंत्री ने उन्हें अच्छा काम करने पर बधाई दी। एनआईसी में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री मनोहरलाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed