फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   mera booth sabse mazboot is a key of victory

मेरा बूथ सबसे मजबूत ही है जीत का मंत्र: मानवेंद्र सिंह

Thu, 19 Aug 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
mera booth sabse mazboot is a key of victory
मेरा बूथ सबसे मजबूत में भाग लेते राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि पन्ना प्रभारियों के उचित समन्वयन से ही प्रत्येक बूथ मजबूत बनेगा। मेरा बूथ सबसे मजबूत ही जीत का मूलमंत्र है। वह बुधवार को महरौनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित विधानसभा क्षेत्र बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, शक्ति केंद्र सत्यापन प्रभारी और अन्य स्थानीय कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त करते हुए विधानसभा के लिए कार्ययोजना का बिंदुवार विवरण दिया। जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि भाजपा ही ऐसा एकमात्र संगठन है जहां सभी वर्गों के कार्यकर्ता संगठित होकर राष्ट्रवाद के लिए संकल्पित होकर कार्य करते है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनपद की दोनों सीटों पर फिर से पार्टी प्रत्याशी भारी बहुमत से जीतेंगे जिसका श्रेय पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को ही जाएगा। विधानसभा क्षेत्र प्रभारी चंद्रभान राय बताया कि आगामी 23 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में प्रदेश के हर बूथ पर एक साथ सत्यापन होने जा रहा है, जिसमें हम सभी को सजगता से प्रतिभाग करना है। बैठक में विधायक महरौनी और राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, जेके सिंह, भाजपा प्रदेश परिषद के सदस्य धर्मेंद्र गोस्वामी, सम्राट राजा, संदीप बुंदेला, मंडल अध्यक्ष बानपुर अरुण द्विवेदी, महरौनी मंडल आशुतोष सेंगर, गौना मंडल देवेंद्र तिवारी, बिरधा मंडल कुंजन राजपूत, नाराहट मंडल भगवान सिंह निरंजन, पाली मंडल पुनीत चौरसिया, मड़ावरा मंडल सूरज जैन, निर्वतमान जिलाध्यक्ष जगदीश लोधी, गंधर्व लोधी, प्रदीप चौबे, हरीराम निरंजन, बब्बूराजा, हरिओम निरंजन, अजय पटैरिया, गौरव गौतम, गौराबाई, श्रद्धा सिंह, माधुरी जैन, स्वाधीनता कृष्णा, देवेंद्र गुरु, दिग्विजय सिंह, मनोज कुशवाहा, मेहरबान पटेल मौजूद रहे। संचालन धर्मेंद्र पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed