फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   men fire in scooty

युवक ने सड़क पर स्कूटी को लगाई आग

Mon, 30 Nov 2020 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
men fire in scooty
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला नेहरू नगर में शनिवार की सुबह एक युवक ने किसी बात से परेशान होकर अपनी स्कूटी को आग लगा ली, जिससे स्कूटी पूरी जल गई। युवक के पिता ने अपने पुत्र को मानसिक रूप से परेशान बताया।
विज्ञापन

मोहल्ला नेहरू नगर, देवगढ़ रोड निवासी अमन झा पुत्र मुकेश झा शनिवार को नेहरू नगर में अपनी स्कूटी से जा रहा था। इसी दौरान अचानक से उसने स्कूटी को रोककर उसमें आग लगा दी। जब आग की लपटें बढ़ने लगीं तो वह स्कूटी से कूदकर भागा। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते स्कूटी जलने लगी और उससे ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। मोहल्ले के लोगों ने स्कूटी पर पानी फेंककर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह से जल गई। जानकारी मिलने पर नेहरूनगर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुुंच गई, हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। स्कूटी चालक के पिता मुकेश झा ने बताया कि उनका पुत्र मानसिक रूप से परेशान है। घर में उसकी पत्नी से कहासुनी होती रहती है। जिससे वह जिद्दी हो गया है। इसलिए उसने स्कूटी में आग लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed