फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Medical College: We get threats for stopping brokers, employees don't speak out due to fear

मेडिकल कॉलेज : दलालों को रोकने पर मिलती है धमकी, भय के चलते नहीं बोलते कर्मी

Thu, 06 Mar 2025 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Medical College: We get threats for stopping brokers, employees don't speak out due to fear
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मेडिकल कॉलेज (महिला अस्पताल) में दलालों पर अंकुश लगाना आसान नहीं है। इन्हें कर्मियों द्वारा टोकने पर पहले तो स्वयं का पर्चा बनवा लेतीं हैं। इसके बाद कर्मी को अपमानित कर लड़ने-झगड़ने पर आमादा हो जातीं है। यहीं नहीं कर्मियों को रास्ते में रोककर फर्जी मुकदमा में फंसाने की धमकी तक देती हैं।
महिला अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि बीते दिन अस्पताल में प्रतिदिन आने वाली एक महिला को टोक दिय। आक्रोशित होकर महिला ने बाहर निकलने पर गाली-गलौज कर अपमानित कर दिया। मामला यहीं तक नहीं थमा, चेतावनी दी कि दोबारा टोका तो ठीक नहीं होगा। फर्जी मुकदमा में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन

---
मरीज को बता देतीं रिश्तेदार
मेडिकल कॉलेज में अस्पताल प्रशासन के निर्देश पर सुरक्षा कर्मी सक्त होते हैं तो दलाल अपने आप को मरीज का रिश्तेदार बताते हुए घौंस दिखाती हैं। जबरन ही अंदर चलीं जातीं हैं। इस दौरान कई बार तीखी बहस तक हो जाती है। इसके बाद उग्र होकर कर्मियाें से अभद्रता करने लगती हैं। ऐसे में कर्मचारी इन्हें टोकने से बचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में प्रतिदिन आने वाली महिलाओं को चिह्नित करने के लिए कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही सूचना पुलिस को दी जाएगी। - डॉ. मीनाक्षी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed