तालबेहट। थाना पूराकलां में एक स्थित पेट्रोल पंप पर बुधवार रात में डीजल लेने आए एक युवक का वहां मौजूद कर्मचारियों से रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद उनसे अपने साथियों के साथ पेट्रोप पंप कर्मचारी की धुनाई कर दी। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे गंभीर हालत में रात में ही सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
बुधवार रात जिला टीकमगढ़ मध्य प्रदेश के थाना मोहनगढ़ अंतर्गत गांव बृषभानपुरा मजरा दुबे का पुरा निवासी श्याम पुत्र दयालु ट्रैक्टर लेकर डीजल लेने आया। वहां मौजूद कर्मचारी अमर सिंह लोधी से भुगतान को लेकर उसका विवाद हो गया। आरोप है कि उसने फोन से अपने तीन अन्य साथियों को बुला लिया और अमर सिंह को पीट दिया। घटना की जानकारी पेट्रोप पंप मालिक उमाशंकर भौड़ेले और पुलिस को दी गई। सूचना पर उपनिरीक्षक हरीनाथ सिंह मौके पर पहुंचे और घायल अमर सिंह को तत्काल सीएचसी भेज दिया,जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। उमाशंकर की तहरीर पर पुलिस ने श्याम पुत्र दयालु और तीन अज्ञात के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट करने का मामला दर्ज कर ट्रैक्टर और मोटर साइकिल को सीज कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी एवं ट्रैक्टर चालक राहुल पुत्र परशुराम को गिरफ्तार कर लिया गया।