फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   map pali missed

12 साल से खोज रहे पाली का नक्शा

Thu, 01 Dec 2016 01:21 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Thu, 01 Dec 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
map pali missed
नक्‍श्‍ाा - फोटो : demo pic
पाली नगर पंचायत का भूराजस्व नक्शा 12 साल से गायब है। जिसकी बराबर तलाश की जा रही है। इस नक्शे के अभाव में यहां होने वाले भू विवादों का निपटारा नहीं हो पा रहा है। इसको लेकर शासन से पत्राचार हो रहा है, लेकिन अभी तक इसका कोई हल नहीं निकल सका है।
विज्ञापन


वर्ष 2004 से पाली कस्बे का भू-राजस्व नक्शा गायब है। हैरत करने वाली बात है कि भूराजस्व नक्शा लेखपाल, जिला अभिलेखागार, बोर्ड ऑफ रेवन्यू व रुड़की स्थित अभिलेखागार में मौजूद रहता है, जबकि पाली कस्बे का नक्शा इन सभी जगहों से गायब है। एक साथ सभी जगह से नक्शे का गायब होना किसी साजिश के तहत इशारा करता है। नक्शा गायब होने के कारण पाली कस्बे के भू विवादों का निस्तारण कोर्ट से नहीं हो पा रहा है। तर्क यह है कि भूराजस्व नक्शा न होने से कोर्ट में किसी भी पक्ष का जमीन पर कब्जा दिखाना आसान नहीं है। विकल्प के तौर पर अभी वर्तमान में सिंचाई विभाग के नक्शे का उपयोग किया जा रहा है, लेकिन कानूनी फैसलों को विकल्प नक्शे के आधार पर वैधानिक नहीं ठहरा पा रहे हैं। इस कारण से पाली कस्बे के भूमि विवाद वर्षों से कोर्ट में लंबित हैं। इसके साथ ही नक्शा न होने का फायदा राजस्व कर्मियों द्वारा भी उठाया जा रहा है। मनमाने तरीके से लोगों को जमीनों पर कब्जे दिलाए जा रहे हैं व बेदखल किया जा रहा है।
विज्ञापन



पाली कस्बे के भू-राजस्व नक्शा के लिए बोर्ड ऑफ रेवन्यू से पत्राचार किया गया है। नक्शा न होने से विवादों के निपटारे में परेशानी होना स्वाभाविक है। जल्द ही रिमाइंडर भेजकर नक्शा बनवाने की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा।             
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रुपेश कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed