फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Many trains including Sachkhand, Dakshin, Vande Bharat, Chhattisgarh are leaving on changed routes.

Lalitpur News: सचखंड, दक्षिण, वंदेभारत, छत्तीसगढ़ समेत कई ट्रेन बदले रूट से निकल रहीं

Sat, 18 Jul 2026 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Many trains including Sachkhand, Dakshin, Vande Bharat, Chhattisgarh are leaving on changed routes.
ट्रेनों के रूट बदलने से बीना, भोपाल पहुंच रहे यात्री, खजुराहो रूट वाली ट्रेनों से दैलवारा स्टेशन पर उतर रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रेलवे स्टेशन के यार्ड में रिमॉडलिंग का कार्य होने के कारण सचखंड, दक्षिण, छत्तीसगढ़, वंदेभारत समेत कई ट्रेन बदले रूट से निकलने की वजह से यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। यात्रियों को ट्रेनों के रूट बदलने से बीना, भोपाल पहुंचकर दूसरी ट्रेनों से लौटना पड़ रहा है। वहीं खजुराहो रूट वाली ट्रेनों के यात्रियों को दैलवारा स्टेशन पर उतरकर दस किलोमीटर दूर से आने में परेशान होना पड़ रहा है। कई ट्रेनों को मथुरा बीना, भोपाल और इटारसी होकर से घूमकर निकलना पड़ रहा है। इसके चलते यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।
रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते रेलवे ने दस जुलाई से अलग-अलग दिनों में कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को निरस्त भी चल रही है। अप रूट की छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 16 से 19 जुलाई तक, समता एक्सप्रेस बीस जुलाई को, हीराकुंड एक्सप्रेस 19 जुलाई, संचखंड एक्सप्रेस 17 से बीस जुलाई तक ग्वालियर, झांसी, ललितपुर बीना के मध्य नहीं आकर मथुरा से बयाना, सोगरिया, रूठियाई होते हुए बीना के बदले हुए रूट से संचालित होंगी। वहीं अप रूट की ही दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन भी 16 से बीस जुलाई तक झांसी, ग्वालियर मार्ग के स्थान पर बीना, गुना, ग्वालियर होकर बदले रूट से चलाई जा रही हैं। चेन्नई-लखनऊ एक्सप्रेस को 14 से 18 जुलाई तक इटारस- बीना-झांसी के स्थान पर इटरसी, जबलपुर, ओहन-कानपुृर के रास्ते चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

---------
यह ट्रेनें बीना-दमोह- कटनी-मैहर के रास्ते निकलेंगी
14115 डॉ.आंबेडकर-प्रयागराज एक्सप्रेस 18 से बीस जुलाई, 14116 प्रयागराज-डॉ.आंबेडकर नगर एक्सप्रेस 17 से 21 जुलाई, 19483 अहमदाबाद-सहरसा 18 से 20 जुलाई, सहरसा-अहमदाबाद एक्सप्रेस 17 से 19 जुलाई, आसनसोल-अहमदाबाद एक्सप्रेस 18 जुलाई को बीना-ललितपुर-खजुराहो के रास्ते नहीं चलाकर बीना-दमोह- कटनी-मैहर के बदले रूट से संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
इन ट्रेनों के रहेंगे यह रूट
लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट 14 से 19 जुलाई, दादर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 14 से 19 जुलाई तक, दादर-बलिया स्पेशल ट्रेन 13 से 17 जुलाई और बलिया-दादर स्पेशल ट्रेन 17 से 19 और गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस 18 जुलाई को इटारसी-झांसी-मानिकपुर के रास्ते संचालित नहीं कर बदले हुए रूट इटारसी-जबलपुुर-सतना, मानिकपुर के रास्ते संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed