फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Many localty water problem

पाइपलाइन में लीकेज होने से कई मुहल्लों में बढ़ा पेयजल संकट

Wed, 29 Apr 2020 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Many localty water problem
ाइकिल से पानी ढोता युवक - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। पाइपलाइन में लीकेज होने से शहर के कई मुहल्लों में जलापूर्ति दुरुस्त नहीं हो पा रही है। जिसके चलते नेहरू नगर में पेयजल का संकट बना हुआ है, वहीं सरदारपुरा में भी लोग पेयजल के लिए परेशान हैं। मोहल्ला नेहरू नगर में करीब एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति लड़खड़ाई हुई है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने मौके पर पहुंचकर कई गलियों में पेयजल समस्या की जांच की। उन्होंने देवेंद्र राय के घर के पीछे, छत्रपाल यादव के घर के पास, लखन सेन के घर के पास चौराहा पर वाल्व खोलकर चेक करने के निर्देश दिए थे। वहीं, हमीद मंसूरी ने बताया कि चंडी माता मंदिर के पीछे शमशान घाट के पास पानी की पाइपलाइन कई दिनों से क्षतिग्रस्त है। जिस पर उन्होंने इसे ठीक कराने के निर्देश दिए। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि जिन गलियों में पानी नहीं पहुंच रहा है, उन गलियों की पाइपलाइन को ठीक कराकर पानी पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, मंगलवार को मोहल्ला सरदारपुरा में फिर पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई। इस कारण लोगों को आसपास लगे हैंडपंप तलाशने पड़े। वर्तमान में आए दिन बाधित हो रही जलापूर्ति से लोग हैंडपंप पर निर्भर होते जा रहे हैं। वहीं, पाइपलाइन के लीकेज से जल संकट और गहरा रहा है। ईदगाह के पास और पंजाब नेशनल बैंक के सामने पंक्चर की दुकान के पास पाइपलाइन में लीकेज है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन लीकेजों को सुधरवाया नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

तीस को रहेगी जलापूर्ति बाधित
तीस अप्रैल को मोहल्ला तालाबपुरा और गोविंद नगर सहित कई मोहल्लों में जलापूर्ति बाधित रहेगी। विभागीय अफसरों ने बताया कि जलनिगम द्वारा पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है, इस कारण आपूर्ति बाधित होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की कई गलियों में नल नहीं आ रहे हैं। कहीं ऊंचाई वाले क्षेत्र में पानी का प्रेशर नहीं बन रहा है, तो कहीं पाइपलाइन के लीकेज की समस्या है। जिन गलियों में पाइपलाइन से नलों में पानी नहीं पहुंच रहा है, वहां के लोगों को हैंडपंप से पानी जुटाना पड़ रहा है। - ब्रजेश

पाइप लाइन के लीकेजों को चिह्नित किया जा रहा है। इसके उपरांत उन्हें सुधरवाया जाएगा। टंकी पूरी क्षमता से नहीं भरी जा सकी। इससे सरदारपुरा में जलापूर्ति बाधित हुई। बुधवार को पर्याप्त पानी उपलब्ध मिलेगा।
- संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed