फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mango juice being given to prisoners to protect them from heat

Lalitpur News: गर्मी से बचाव के लिए बंदियों को दिया जा रहा आम का पना

Tue, 28 May 2024 05:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Mango juice being given to prisoners to protect them from heat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। इन दिनों गर्मी सितम ढा रही है। पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। आमलोगों के साथ जेल में निरुद्ध बंदियों का भी बुरा हाल है। यहां कूलर तक की सुविधा नहीं है। गर्मी से बचाव के लिए उन्हें कच्चे आम का पना दिया जा रहा है। इसे बनाने में प्रतिदिन करीब एक क्विंटल आम की खपत हो रही है।
जिला कारागार में बंदियों को रखने की क्षमता 257 है, जबकि वर्तमान में 395 बंदी निरुद्ध चल रहे हैं, इनमें कुछ सजायाफ्ता तो कुछ विचाराधीन हैं। इन्हें जेल मैनुअल के अनुसार खाना-पीना और अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं। वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी से बंदियों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने की आशंका को देखते हुए जेल प्रशासन ने जरूरी व्यवस्थाएं की हैं। ठंडा पानी पीने के लिए मिट्टी के मटके और वाटर कूलर रखने के साथ उन्हें प्रतिदिन कच्चे आम का पना दिया जा रहा है। जेल अधीक्षक लाल रत्नाकर सिंह ने बताया कि हर बंदी को प्रतिदिन कच्चे आम का पना दिया जा रहा है। गर्मियों में पना औषधि का काम करता है।
विज्ञापन

---------
नींबू शिकंजी की भी व्यवस्था: जिला कारागार की पौधशाला में काम करने वाले बंदियों को गर्मी से बचाने के लिए नींबू की शिकंजी पिलाई जा रही है, जिससे वह डिहाइड्रेशन का शिकार न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
जेल अस्पताल के वार्ड में लगाया कूलर:
जेल मैनुअल के अनुसार गर्मी के दिनों में यहां अस्पताल के वार्ड में भर्ती होने वाले बंदियों के लिए कूलर की व्यवस्था की गई है। जेल प्रशासन के अनुसार यह सुविधा सिर्फ वार्ड में भर्ती बीमार बंदियों के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article