फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mandalayukt nirichad lalitpur

कमिश्नर ने ऑक्सीजन सप्लाई ना होने का जाना कारण, ठेकेदार पर कार्रवाई का निर्देश

Thu, 24 Sep 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Mandalayukt nirichad lalitpur
जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करते मण्डलायुक्त सुभाषचंद्र शर्मा - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा ने बुधवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने इमरजेंसी में ऑक्सीजन सप्लाई ना होने को लेकर कारण जाना और संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में निरीक्षण से पहले मंडलायुक्त ने गेट पर बने कोविड हेल्प डेस्क पर पल्स ऑक्सीमीटर से जांच कराई। यहां पर लगे आड़े तिरछे वाहनों को लेकर उन्होंने चौकी इंचार्ज को वाहनों को तरीके से लगवाने के निर्देश दिए। इमरजेंसी पहुुंचकर उन्होंने मरीजों के विवरण रजिस्टर को देखा। चिकित्सकों ने बताया कि अस्पताल में अधिकांश मरीज दुर्घटना के आते हैं। कहा कि वर्तमान में सर्पदंश के मरीज भी ज्यादा आ रहे हैं। उन्होंने एंबुलेंस के उपयोग के बारे में जानकारी ली, जिसमें बताया गया कि एंबुलेंस का पर्याप्त मात्रा में उपयोग किया जा रहा है। मरीजों के परिजनों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने दवाओं की स्टॉक के बारे में जानकारी ली जिस पर बताया कि दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि अल्ट्रासाउंड एक्स-रे मशीन का उपयोग नियमित किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने वेंटिलेटर के बारे में जानकारी ली, जिसमें बताया कि जिला अस्पताल में चार वेंटिलेटर हैं जो कोविड अस्पताल में स्थापित किए गए हैं। तत्पश्चात पुलिस लाइन में पूर्व में किए गए पौधरोपण की जानकारी ली। यहां उन्होंने पौधों को सुरक्षित पाया। इसके बाद जिला उद्योग केंद्र का निरीक्षण किया जिसमें फाइलों को व्यवस्थित न रखने और जनसुनवाई रजिस्टर न होने को लेकर कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने लोन लेने वालों की कार्यों की जानकारी ली, जिसमें अधिकारी द्वारा बताया गया कि तीन फैक्ट्री नेहरू नगर व एक चंदेरा में संचालित है। इस पर उन्होंने शीघ्र ही जनसुनवाई रजिस्टर बनाए रखने और फाइलों को व्यवस्थित रखने और नियमित काम करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला अधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, सीडीओ अनिल कुमार पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आरके त्रिपाठी, डॉ. हरेंद्र चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed