फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Malwa arrived 8.15 and Vande Bharat arrived late by three and a half hours.

Lalitpur News: मालवा सवा 8 तो वंदे भारत साढ़े तीन घंटे देरी से आई

Mon, 20 Jan 2025 12:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Malwa arrived 8.15 and Vande Bharat arrived late by three and a half hours.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। रविवार सुबह आने वाली अधिकांश ट्रेनें पांच से आठ घंटे तक विलंब से आईं, इनमें मालवा, पठानकोट, वंदे भारत व शताब्दी एक्सप्रेस भी शामिल है। शनिवार रात में आने वाली सचखंड एक्सप्रेस रविवार दोपहर में ललितपुर स्टेशन पहुंची।
कोहरे के चलते शनिवार को दिल्ली की ओर से आकर मुंबई, खजुराहो की ओर जाने वाली अप रूट की गीता जयंती एक्सप्रेस सवा छह घंटे लेट होकर तड़के 3:45 बजे के स्थान पर सुबह 9:27 बजे आई। मालवा एक्सप्रेस तड़के 4:21 बजे के स्थान पर शनिवार को सवा आठ घंटे विलंब होकर दोपहर 12:40 बजे आई। भोपाल एक्सप्रेस सवा चार घंटे विलंब होकर सुबह पांच बजे के स्थान पर 9:18 बजे आई। यात्री परेशान दिखे।
विज्ञापन

पठानकोट एक्सप्रेस भी साढ़े छह घंटे विलंब होकर सुबह 5:56 बजे के स्थान पर दोपहर में 12:28 बजे ललितपुर आई। लखनऊ से अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस पौने छह घंटे विलंब होकर सुबह 6:42 बजे के स्थान पर दोपहर 12:13 बजे आई। कुशीनगर एक्सप्रेस भी पौने छह घंटे देरी से सुबह 6:33 बजे के स्थान पर दोपहर 12:19 बजे आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण एक्सप्रेस साढ़े छह घंटा देरी से सुबह 6:11 बजे के स्थान पर दोपहर 12:52 बजे ललितपुर स्टेशन पहुंची। खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस शनिवार को साढ़े तीन घंटे विलंब होकर सुबह 11:35 बजे के स्थान पर दोपहर 3:12 बजे ललितपुर आई। जबकि, रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस 2.10 घंटे बिलंब होकर सुबह 11:42 बजे के स्थान पर दोपहर 1:52 बजे आई। पंजाब मेल एक्सप्रेस 2.10 घंटा, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से आई।

प्रयागराज से आने वाली ऊधना महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन पौने तीन घंटे, दादर सेंट्रल एक्सप्रेस छह घंटे देरी से आई। अप रूट की ही पातालकोट एक्सप्रेस दस घंटे विलंब होकर शाम 6:03 बजे के स्थान पर अगले दिन सोमवार तड़के सवा चार बजे आने की संभावना जताई। सचखंड एक्सप्रेस शनिवार को साढ़े पांच घंटे विलंब होकर शाम 6:45 बजे के स्थान पर देर रात साढ़े बारह बजे आने की संभावना जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed