{"_id":"6377c6435348446ba2450bbf","slug":"malfunctioning-machine-in-the-pathology-of-chc-lalitpur-news-jhs233204297","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी की पैथोलॉजी मेें खराब मिली मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी की पैथोलॉजी मेें खराब मिली मशीन
विज्ञापन
महरौनी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी का अपर निदेशक डॉ. केसी राय व प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेएस बक्शी ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। जिसमें जांच मशीनें समेत कई कमियां पाईं गईं। जिन्हें तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक ने सबसे पहले पैथोलॉजी की जांच की। जहां पर सीबीसी मशीन खराब मिली। इसके साथ ही शुगर जांच की चिप नहीं पाई गई। इस पर उन्होंने चिप मंगाने व मशीन को सुधरवाने के निर्देश दिए।
ओटी, महिला प्रसव कक्ष, एक्सरे मशीन, इमरजेंसी वार्ड को देखा। अस्पताल परिसर के बाहर अतिक्रमण पाए जाने पर हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में इमरजेंसी का नया निर्माण, पानी व लाइट की समुचित व्यवस्था, महिलाओं के प्रसव व सिजेरियन की व्यवस्था, रिक्त पड़े चिकित्सकों के पद व स्टाफ की तैनाती के लिए पत्राचर करने के निर्देश दिए। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमपी सिंह समेत अन्य स्टॉफ मौजूद रहे।