फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   majdoori rape

मजदूरी देने को बुलाकर किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 03 Nov 2022 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
majdoori rape
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला को फोन करके उसकी मजदूरी देने के बहाने अपने घर में बुलाकर छेड़छाड़ एवं मारपीट कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बिरधा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि एक गांव निवासी दीपक पुत्र खुमान कुशवाहा ने उसको ग्राम बमरौला के खेत पर कटाई के लिए लगवाया था। बीते तीन माह पहले 25 जून को जब वह घर पर थी, तभी दीपक ने उसे फोन करके मजदूरी लेने के लिए अपने घर बुलाया। वह उसके घर गई तो युवक उसके साथ गंदी हरकतें करने लगा एवं मारपीट करते हुए उसके साथ गलत काम किया। साथ ही उसे धमकी दी कि यदि उसने शिकायत की तो उसे व उसके परिवार को जान से मार देगा। उसके डर से वह प्रार्थना पत्र नहीं दे सकी। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में प्रभारी निरीक्षक के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed