फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mahroni shouting loudly for tickets

महरौनी से टिकट के लिए लगा रहे जोर

Tue, 10 Jan 2017 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 Jan 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
 Mahroni shouting loudly for tickets
election news lalitpur - फोटो : demo
जिले की सुरक्षित सीट महरौनी से टिकट के लिए भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस के नेता पूरा जोर लगा रहे हैं। इस सीट के लिए दूसरे जनपद के नेता भी दावेदारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 जिले में दो विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से एक महरौनी सुरक्षित सीट है। बहुजन समाज पार्टी ने दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। बसपा को महरौनी से टिकट फाइनल करने में ज्यादा विचार नहीं करना पड़ा। उन्होंने यहां वर्तमान विधायक फेरनलाल अहिरवार को उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह सपा को उम्मीदवार तय करने में ज्यादा परेशानी नहीं आई।
विज्ञापन


सपा ने यहां से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश खटीक को उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, कांग्रेस की ओर से धनीराम अहिरवार, अमरपाल, दयाराम रजक, जगदीश अहिरवार  दावेदारी जता रहे हैं। भाजपा की ओर से मनोहर लाल पंथ मन्नू कोरी, पूर्व मंत्री रतनलाल अहिरवार, डा. स्वाधीनता कृष्णा, डा. महेंद्र नलवंशी, मुन्नालाल रजक, प्रभु गंधर्व, वंशीधर श्रीवास दावेदार हैं। इनमें दूसरे  जनपद के प्रत्याशी भी हैं। उन्होंने चुनाव आते ही विधानसभा क्षेत्र में डेरा डालकर अपनी दावेदारी को मजबूती दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
ललितपुर से टिकट के लिए मारामारी
भाजपा व कांग्रेस की ओर से ललितपुर विधानसभा टिकट के लिए कई दावेदार हैं। भाजपा की ओर से पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह बुंदेला, सदर विधायक रमेश कुशवाहा, रामरतन कुशवाहा, जेके सिंह, प्रदीप चौबे, इं.हाकिम सिंह, जगदीश सिंह लोधी, गंधर्व लोधी, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह, नीरज जैन ने दावेदारी जताई है। वहीं कांग्रेस की ओर से जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा, हरीबाबू शर्मा, अमित प्रिय जैन, अनिल जैन सीमा, सुुनील खजुरिया टिकट मांग रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस में पीछे के दरवाजे से दूसरे दलों के नेता उम्मीदवार बनने के लिए जुगत भिड़ा रहे हैँ।



पार्टी का कार्यकर्ता कहीं से भी दावेदारी कर सकता है। जहां तक उम्मीदवार चयन करने की बात है तो इसका निर्णय संसदीय बोर्ड करता है।
रमेश सिंह लोधी
जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी ललितपुर।
........
कुछ नेताओं ने टिकट के लिए सीधे प्रदेश में दावेदारी की है, जिनका जिला इकाई से संपर्क नहीं रहा है। यदि पार्टी उन्हें टिकट देती है तो प्रदेश नेतृत्व का निर्णय स्वीकार होगा।
दुर्गाप्रसाद कुशवाहा
जिलाध्यक्ष
जिला कांग्रेस कमेटी ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed