फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mahadan: 24 people pledged to save the lives of others by donating blood

महादान: 24 लोगों ने रक्तदान कर दूसरों का जीवन बचाने का लिया संकल्प

Fri, 01 Jul 2022 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Mahadan: 24 people pledged to save the lives of others by donating blood
ललितपुर। अमर उजाला झांसी यूनिट के 25वें स्थापना दिवस पर बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र छात्राओं सहित 24 लोगों ने रक्तदान कर दूसरों का जीवन बचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय के संस्थापक प्रबंधक कमलेश चौधरी ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता। युवाओं को आगे आकर रक्तदान में भाग लेना चाहिए क्योकि आपका एक यूनिट ब्लड चार लोगों की जान बचा सकता है। उन्होंने अमर उजाला झांसी यूनिट के 25वें स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी। ब्लड बैंक की नोडल अधिकारी डॉ. मिली अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान करने से घबराना नहीं चाहिए, ये आप के स्वास्थ के लिए लाभदायक होता है। कार्यक्रम का संचालन जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग प्रभारी अंशुल दुबे ने किया। ब्लड बैंक की ओर से लैब टेक्नीशियन बालमुकुंद, काउंसलर प्रतिभा सेन, डाटा ऑपरेटर आशीष गोस्वामी, वार्ड बॉय आकाश, जितेंद्र, राजू, प्रीतम का सहयोग रहा। कार्यक्रम में प्रबंधतंत्र से प्रदीप चौधरी, विकास चौधरी, गौरव चौधरी, प्रतीक चौधरी के अलावा प्राचार्य डॉ. जेएस तोमर, प्रो. आदित्य मिश्रा, प्रो. राकेश राजन, ई. मनीष कुमार, प्रो. ब्रजेश पटेरिया, प्रो. अभिषेक रावत, प्रो. पुष्पेंद्र कुमार, डॉ रामेंद्र, प्रो. शेरबहादुर सिंह, डॉ सल्लन अली, डॉ. सतीश, डॉ. खुशबू सिद्दकी, प्रो. राहुल चौबे, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. श्रीराम, प्रो. आकाश राय, प्रो. प्रदीप गंगेले, प्रो. शुभम सिंघई, प्रो. एकता शर्मा, प्रो. नितिन जैन, प्रो. सुमिता पांडेय, प्रो. नीतू शर्मा, प्रो. रीमा यादव, प्रो. सपना चक्रवर्ती, याशमीन, प्रो. महेंद्र झा, सुमन कुमार, अनुज सेन, नीलेश नामदेव, भगवानदास, मुकुल मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------
इन लोगों ने किया रक्तदान
वंदना सेन, जितेंद्र कुमार, प्राची पटेल, साक्षी पटेल, अभिनेश कुमार यादव, अमृता राजा, लाखन तोमर, मुकेश कुमार ,नरेद्र कुमार, विवेक कुमार, प्रदीप कुमार, अनुज सेन, एकता शर्मा के अलावा ब्लड बैंक में बृजेंद्र, रामकिशन, राजकुमार, सोनाली दीक्षित, वीर सोनी, प्रदीप रावत, दीपेश, आकाश, चंद्रप्रकाश, रवींद्र, संदीप।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्तदान करने से किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है। बल्कि रक्तदान करने से व्यक्ति को गर्व महसूस होता है। -डॉ. जेएस तोमर, प्राचार्य
रक्तदान शिविर का आयोजन सराहनीय कार्य है। मैं आशा करता हूं कि आगे भी इसी प्रकार के आयोजन किए जाते रहेंगे। - अंशुल दुबे, जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग प्रभारी

रक्तदान सभी को करना चाहिए। क्योंकि इससे जहां रक्तदाता स्वस्थ रहता है। वहीं उसके एक यूनिट रक्त से चार लोगों की जान बच सकती है। - एकता शर्मा
अमर उजाला की पहल सराहनीय है। महाविद्यालयों में ऐसे शिविर से युवाओं में जागरूकता आती है। रक्तदान शिविर से जरुरतमंद लोगों को मदद मिलेगी। - डॉ. खुशबू सिद्दकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed