फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Madawara lags behind in terms of education and health.

Lalitpur News: शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले में मड़ावरा फिसड्डी

Tue, 27 Aug 2024 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Madawara lags behind in terms of education and health.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। आकांक्षात्मक विकास खंड मड़ावरा में सरकार कई योजनाओं का संचालन कर रही है। लेकिन, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में स्थिति सही नहीं पाई गई। जिलाधिकारी ने विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रत्येक सप्ताह समीक्षा करने के आदेश दिए हैं।
मड़ावरा को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रशासन ने विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। हाल में हुई समीक्षा में शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में ब्लॉक की प्रगति अच्छी नहीं पाई गई। जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए विकास खंड में कार्यरत एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हाजिरी व प्रतिदिन की प्रगति व्हाट्सग्रुप के माध्यम से सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दिए। बेसिक शिक्षा अधिकारी को मध्याह्न भोजन में पोषक आहार का ध्यान रखने को कहा। जिला विद्यालय निरीक्षक को छात्रों का माइग्रेशन रोकने के लिए कार्ययोजना तैयार कर समय-समय पर शिक्षण कार्य के लिए कुशल शिक्षकों को नामित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जर्जर विद्यालयों की इमारतों को चिह्नित कर पंचायती राज अधिकारी को सूची सौंपते हुए उन्हें कायाकल्प योजना से मरम्मत कराने के आदेश जारी किए। सीडीओ केके पांडेय ने बताया कि नियमित समीक्षा कर कार्ययोजनाओं की प्रगति देखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed