फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lovers express love on Propose Day

प्रपोज डे पर प्रेमियों ने किया प्यार का इजहार

Sun, 09 Feb 2020 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Lovers express love on Propose Day
ललितपुर। वेलेंटाइन वीक को उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। खासतौर पर युवा इस वीक को एक-एक दिन को अलग-अलग ढंग से सेलीब्रेट कर रहे हैं। शनिवार को लोगों ने प्रपोज-डे पर अपने प्रेमियों के सामने अपने प्यार का इजहार किया। और हमेशा एक-दूसरे के सुख-दुख में संग रहने का वचन लिया।
विज्ञापन

प्रेमी-प्रेमिकाओं ने अपने चाहने वालों से प्यार का इजहार किया। जो लंबे समय से अपने चहेतों से दिल की बात कहना चाहते थे, उन्होंने अपनी बात कही। लोगों ने कहा कि दिल की बात कहने का ऐसा मौका फिर कहां मिलता है। प्रेमी जोड़ों ने एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार किया। कई युवा पहले से प्लान बना चुके थे अपने पार्टनर को स्पेशल गिफ्ट देकर प्रपोज करेंगे। इस खास मौके पर पार्टनर को रिंग पहनाकर प्रपोज किया। कुछ युवा अपने पार्टनर को सरप्राइज देने के लिए इंटरनेट से अलग-अलग तरह के आइडियाज भी लेते रहे। दिल की बात बताने का सबका अपना अलग तरीका होता है। कोई शायरी से अपने दिल का हाल जाहिर करता रहा तो कोई मैसेज भेज प्यार जताता रहा। प्यार का कैलेंडर याद रखने के लिए प्रपोज डे के बाद चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे, किस डे और वेलेंटाइन डे आते हैं।
विज्ञापन

प्यार को चॉकलेट देकर अपने संबंधों में भरेंगे मिठास
वेलेंटाइन वीक के तीसरा दिन को चॉकलेट डे के रूप में मनाया जाता है। आज लोग अपने प्यार को चॉकलेट देकर अपने संबंधों में मिठास भरेंगे। रोज डे पर गुलाब देने और प्रपोज डे पर प्यार का इजहार करने के बाद कपल्स नौ फरवरी को चॉकलेट देकर अपना प्यार जताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने साथी के साथ प्रपोज डे के दिन प्यार का इजहार किया। अब हम लोग चॉकलेट डे पर एक-दूसरे को चॉकलेट खिलाकर अपने प्यार भरे संबंधों में मिठास घोलेंगे, ताकि हमारा प्यार और बढ़े।

- गौरव लक्षकार
सब लोग अपने चहेतों को प्रपोज कर रहे हैं, लेकिन हमने सबसे पहले मम्मी-पापा को प्रपोज किया। हर जन्म में उन्हीं का बेटा होने की दुआ मांगी।
- शिवम गर्ग
वेलेंटाइन वीक प्यार का सप्ताह है। इन दिनों में लोग पहले दिन अपने चाहने वालों को गुलाब देते हैं और दूूसरे दिन अपने प्यार का इजहार करते हैं। अब आज चॉकलेट डे को अपने चाहने वालों को चॉकलेट खिलाकर प्यार भरे जीवन में मिठास भरेंगे।
- चंद्रकांत नायक
-------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed