फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   lord hanuman birth celebrationn

आधी रात को मंदिरों में मनाया हनुमान जन्मोत्सव

Fri, 19 Apr 2019 11:40 PM IST
lalitpur Published by: Pragyan dubey Updated Fri, 19 Apr 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
lord hanuman birth celebrationn
प्रशासन - फोटो : amar ujala
ललितपुर/बार/मड़ावरा/महरौनी/कैलगुवां/कलौथरा। केसरी नंदन भगवान हनुमानजी का जन्मोत्सव विभिन्न मंदिरों में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। बृहस्पतिवार की रात 12 बजे हनुमान प्रकटोत्सव मनाया गया। शहर के विभिन्न मंदिरों में ब्रह्म मुहूर्त में हनुमानजी का आकर्षक शृंगार व पूजन-अर्चन किया गया। मंदिरों में दिन भर धार्मिक आयोजन होते रहे।
विज्ञापन

सभी छोटे-बड़े हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ पूजन किया। प्रमुख मंदिर श्रीतुवन मंदिर, नदीपार स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर, कौशिक बाग स्थित मनसापूर्ण हनुमान मंदिर, तालाबपुरा के हवलदार मंदिर, खिरकापुरा के बूढ़े बब्बा मंदिर, महावीरपुरा के पश्चिम मुखी हनुमान मंदिर, चौबयाना के अलबेले सरकार मंदिर, आजादपुरा के रिसाला मंदिर, सेकनताल स्थित पूरबमुखी हनुमान मंदिर, रघुनाथजी मंदिर स्थित हनुमानजी महाराज, पंचमुखी हनुमान मंदिर, परमहंस मंदिर स्थित रामप्यारे महाराज, कंचनघाट मंदिर और वनखंडी स्थित हनुमान मंदिरों में ब्रह्म मुहूर्त में हनुमानजी का पाठ व चोला चढ़ाया गया और हनुमानजी का आकर्षक शृंगार किया गया।
विज्ञापन

श्रीतुवन मंदिर और महावीरपुरा स्थित पश्चिममुखी हनुमान मंदिर में बृहस्पतिवार की देर शाम से ही धार्मिक आयोजन सुंदरकांड, हवन, पूजन व पाठ का आयोजन किया गया और आधी रात को 12 बजते ही हनुमानजी महाराज का जन्म होने पर घंटा, घड़ियाल, शंख, झालरों से मंदिर परिसर गुुंजायमान हो उठा। पुजारियों द्वारा मंदिर में महाआरती की गई। देर रात हुई इस आरती में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भक्ति भाव से शामिल हुए। भगवान के बालस्वरूप की झलक पाने के लिए श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। इसके बाद मंदिर में प्रसाद वितरण किया गया। सुबह से सभी हनुमान मंदिरों में लोग सुबह से ही दर्शन को पहुंचे और भगवान के जन्मोत्सव पर धार्मिक आयोजन किए। उधर, संजीवनी जनजागरण सेवा समिति के हनुमान जयंती के मौके पर संयुक्त जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए। इस मौके पर डॉ. अमित चतुर्वेदी, अध्यक्ष राहुल राजपूत, अभिषेक पस्तोर, आशीष पस्तोर, चंद्रिका शर्मा, हरेंद्र प्रताप सिंह, कौशल प्रताप, रंजीत राजपूत, रामदास सेन, संजीव वैद्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ग्राम कैलगुवां मे पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा निकाली गई। इसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी परंपरागत तरीके से सभी मंदिरों में सुंदरकांड पाठ का हुआ। मणि वाले हनुमानजी मंदिर से गांव की गलियों में हाथों में पताका लिए श्रद्धालुओं की टोलियां भजन-कीर्तन करती हुई चल रही थीं। गांव में शोभायात्रा घूमी। इस दौरान पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद रही। उधर, बिरधा ब्लॉक के ग्राम कलौथरा में हनुमान जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गांव के श्रद्धालुओं ने सुबह प्रभातफेरी निकाली, जो पूरे गांव में गाजे-बाजे के साथ घूमी। श्री हनुमान गढ़ी मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा मोहल्ला गुल्लोर के श्रीरामराजा मंदिर से होते हुए वापस श्री हनुमान गढ़ी मंदिर पर हुई। गांव के बच्चों, महिलाएं, बुजुर्ग और मंदिरों के पुजारी  मौजूद रहे। मड़ावरा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अंजनी नंदन पवनपुत्र हनुमानजी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। ब्लाक मुख्यालय स्थित छपरा देवी शक्तिपीठ मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली गयी। कस्बा मड़ावरा, गिदवाहा, सैदपुर, साढूमल गांवों में हनुमानजी महराज की शोभायात्रा निकाली गई। मड़ावरा में शोभायात्रा का शुभारंभ राधे क्लब ने मां छपरा देवी मंदिर से किया, थाना, बैरियर चौराहा, डाक बंगला, गिरार तिराहा, मोती महाराज मेला मंदिर होते हुए गलियों में घूमी। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। मोटरसाइकिल सवार युवाओं की टोलियां जयश्री राम के नारे लगाते हुए चल रहीं थीं। हर तरफ भगवा ही भगवा रंग दिख रहा था। हनुमान मंदिरों जिनमें ठेकेदार का मंदिर, पाठकानजी का मंदिर, शालाजी मंदिर, नीचे पुरा का मंदिर आदि को सजाया गया। जगह-जगह सुंदरकांड पाठ हुए। हनुमानजी के बालरूप का श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की गई। गिदवाहा गांव में हनुमान जयंती की शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राजेश रावत, टिकी रावत, निश्चल श्रीवास्तव, कृष्णकुमार पांडे, वीर सिंह बुंदेला, भूप्रताप सिंह, नीरज सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रिंस राजा, अजय राजा, शेरसिंह, गोविंद सिंह, प्रदीप खरे, नारान सिंह आदि मौजूद रहे। इसी तरह महरौनी सहित तहसील क्षेत्र में हनुमानजी का जन्मदिन मनाया गया। नगर में स्थित किले के हनुमानजी मंदिर पर सुबह सुंदरकांड पाठ हुआ। दोपहर को हनुमानजी का जन्मोत्सव मनाते हुए शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा किले के हनुमानजी मंदिर से रामलीला मैदान, मंडी रोड, ललितपुर रोड, इंदिरा तिराहा, गांधी चौक बाजार, बानपुर चौराहा, देवी जी मोहल्ला होती हुई पुन: रामलीला मैदान पहुंची, जहां समापन किया गया।
इसी तरह अंजनी माता मेला में ग्राम कुम्हेडी से हनुमानजी कि झांकी निकाली गयी, जिसका मेला परिसर होती हुई अंजनी माता मंदिर पर पहुंच कर पूजन कर समापन किया गया। तहसील के समीपवर्ती ग्राम खिरिया लटकनजू स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर पर अखंड राम धुन और भंडारे का आयोजन किया गया। इसके अलावा ग्राम जखौरा व पड़वां में भी हनुमानजी का जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर नगर पंचायत प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह, अंजन बडौनियां, चंद्रशेखर पंथ, अस्सु पंडा, राजेंद्र राय, राजेश श्रीवास्तव, कैलाश नारायन तिवारी, ब्रजेश नायक, देवेंद्र प्रताप सिंह, बद्रीनायक, विजय बहादुर सिंह, नरेश बिदुआ, कृष्ण स्वरूप पटैरिया, ब्रजेश अहिरवार मौजूद रहे।

बार में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में कस्बा को सजाया गया, भगवा झंडों और बैनरों पोस्टरों से पाट दिया गया। पवन पुत्र की शोभायात्रा डीजे और ढोल नगाड़ों के साथ बाग मंदिर से प्रारंभ होकर गांधी मैदान, लक्ष्मी पूरा, बस स्टेंड, लड़वारी रोड, पुराना बाजार,  ढिमरौला होते हुए नई बस्ती व नगर के प्रमुख चौराहों से निकाली गई। मंदिरों में हनुमान 40 और छप्पनभोग लगाए गए। प्रमुख मंदिरों पर सुंदरकांड का पाठ हुआ। शोभायात्रा का प्रमुख चौराहों पर स्वागत किया गया। प्रसाद वितरण भी दिन भर चलता रहा। ग्रामीण क्षेत्रो में ग्राम गेंदोंरा, पुलवारा, लड़वार और भैलोनी लोध में भी शोभायात्रा निकाली गई। इसमें धर्मेंद्र पुरोहित, रोहित गुप्ता, रोहित सिगदार, सुमित गुप्ता, मनोज सोनी, आनंद नामदेव, आनंद मिश्रा, शेरसिंह यादव, रामूसेठ, ओमप्रकाश लोहिया, रानू राजा चौहान, जितेंद्र यादव सेवरिया, रूपेश गुप्ता, हल्के भैया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed