{"_id":"67e064a5d8207c48c90057b4","slug":"locks-hung-on-garbage-management-centers-lalitpur-news-c-11-1-jhs1032-519057-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कूड़ा अपशिष्ट प्रबंधन केंद्रों पर लटका ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कूड़ा अपशिष्ट प्रबंधन केंद्रों पर लटका ताला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सौजना (ललितपुर)। ब्लॉक महरौनी अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में लाखों से बने कचरा निस्तारण केंद्र धूल फांक रहे हैं। वहीं, कूड़ा गाड़ी न चलने से कचरा का संग्रह तक नहीं हो पा रहा है।
शासन ने ग्राम पंचायतों को स्वच्छ रखने के लिए तीन लाख रुपये की लागत से निस्तारण केंद्र बनवाए हैं। साथ ही कचरा कलेक्शन के लिए 1.40 लाख रुपये से ई रिक्शा के लिए बजट जारी किया है। घर-घर कचरा संग्रह के लिए ई-रिक्शा भी आ गए हैं। लेकिन, संचालन न होने से सुविधाएं दम तोड़ रही हैं।
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान के लिए बने कचरा निस्तारण केंद्र व ई रिक्शा का संचालन कई ग्राम पंचायत में न होने की जानकारी हुई है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- राजबहादुर सिंह, उपजिलाधिकारी, महरौनी