{"_id":"5eb1a4e28ebc3e9042044eb6","slug":"lockdown-violation-at-wine-shops-taldehate-news-jhs166068389","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकों पर उड़ीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकों पर उड़ीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां
विज्ञापन
कैप्सन - सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाते लोग
- फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। छह सप्ताह बाद खुले शराब के ठेकों पर ग्राहकों ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा दीं। सरकार और प्रशासन लॉकडाउन में लोगों को ढील दे रही है। परंतु कुछ लोग संकट खड़ा कर रहे हैं।
जिला ग्रीन जोन में होने के बाद मंगलवार को शराब की दुकानें चालीस दिन बाद खुलीं। उनके खुलते ही आसपास के गांवों से लोगों की भीड़ सामान खरीदने उमड़ पड़ी, जैसे अगले दिन बाजार नहीं खुलना है। इन लोगों ने सोशस डिस्टेंसिंग पर कोई ध्यान नहीं दिया और पूरी व्यवस्थाओं को तार-तार कर दिया।
मंगलवार का भी नहीं रखा ध्यान
अधिकांश लोग मंगलवार को अमूमन शराब से परहेज करते हैं, परंतु शराब खरीदने वालों ने इसे नजरअंदाज करते हुए अपनी पसंदीदा दुकान पर पहुंच गए।
मनमाने दामों में हुई बिक्री
शराब खरीदने गए लोगों को निर्धारित मूल्य से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ी। दुकानदारों ने मनमाने दाम वसूले। इसको लेकर कई बार विवाद भी हुआ। अधिक मांग वाले ब्रांड को पहले से ही दुकानों से हटा लिया गया था।