फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   lockdown obedience aprajita

लॉकडाउन का ईमानदारी से पालन कर रहीं महिलाएं

Sun, 12 Apr 2020 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
lockdown obedience aprajita
अपराजिता कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं व युवती - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। रविवार को ‘अमर उजाला’ द्वारा अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अनेक महिलाओं ने प्रतिभाग किया। महिलाओं ने कहा कि देश इस समय कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है। ऐसे में हम सभी का कर्तव्य है कि लॉकडाउन का ईमानदारी से पालन करें। अपने-अपने घरों में रहें।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सभी को एकजुट होकर ईमानदारी से लॉकडाउन रहना होगा। सभी को जागरूक होकर सावधानी के साथ कोरोना वायरस से लड़ना होगा एवं लॉकडाउन का सख्ती से पालन करना बहुत जरूरी है। तभी हम इस लड़ाई को आसानी से जीत सकते हैं। महिलाओं ने कहा कि लॉकडाउन का पालन करने के साथ-साथ के इसके प्रति सचेत रहना आवश्यक है। अगर सभी लोग सावधानीपूर्वक लॉकडाउन का पालन करते हैं तो इससे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सकता है। इसी से हमारा और सबका बचाव हो सकता है। महिलाओं ने कहा कि सभी को लॉकडाउन का पालन करना बहुत जरूरी है, क्योंकि सभी के साथ मिलकर पालन करने से ही कोरोना को हराया जा सकता है। सभी का सामूहिक प्रयास जरूरी है। कुछ लोगों के ही पालन करने से कुछ नहीं होगा।
विज्ञापन

----------
हम घर पर ही रहकर लॉकडाउन का ईमानदारी से पालन कर रहे हैं। साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों को भी घर पर रहने की ही सलाह देते हैैं। सभी लोग स्वस्थ रहें, ऐसी ईश्वर से कामना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सविता वैद्य
कोरोना की महामारी से बचाव के लिए लॉकडाउन का पालन बहुत जरूरी है, अगर हम लॉकडाउन का पालन नहीं करेंगे तो कोरोना से जंग जीतने में पीछे रह जाएंगे। इसलिए सभी लोगों को लॉकडाउन का पालन करना चाहिए।
- वंदना तिवारी
देशभर में फैली कोरोना वायरस की महामारी से बचने के लिए हम सब सतर्क और सावधान हैं। लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। घर में ही हैं, स्वयं के बचाव हेतु सबको इसका पालन करना जरूरी हैं।
- हीरा नायक
अभी रोज खुद का और बच्चों का मनोरंजन करने के लिए उनको ज्यादा समय देना पड़ रहा है। उन्हें प्रतिदिन नई- नई कहानियां सुनाते हैं और उनके साथ तरह- तरह के गेम्स खेलते हैं, जिससे वह घर से बाहर न निकलें।
- सुधा
लोगों का लॉकडाउन होना बहुत जरूरी है। हम भी लॉकडाउन हैं। परिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए कुछ प्रयास कारगर साबित हो रहे हैं। उनको खाने- पीने के बेहतर इंतजाम कर रहे हैं। परिवार के सभी सदस्य बार- बार सैनेटाइजर से हाथ साफ करते हैं। पूर्णतया लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं।

- रामादेवी
छोटे- छोटे बच्चों के साथ खेलने में और घर पर रहते हुए ही पढ़ाई करने में परिवार के साथ टाईमपास हो जाता है। सभी को लॉकडाउन का पालन करना चाहिए। इसी से हम सब कोरोना वायरस के संक्रमण से बच सकते हैं।
- शिवी बिरथरे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed