फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   load burdan farmer

कर्ज से कैसे उबरे किसान, जब अपात्र ले रहे योजनाओं का लाभ

Fri, 27 Nov 2020 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
load burdan farmer
ललितपुर। किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए चलाई जा रहीं तमाम योजनाओं में अपात्रों की घुसपैठ हो गई है, जिससे पात्र किसानों को लाभ मिलना मुश्किल हो रहा है। यही वजह है कि किसान लगातार खेती में घाटा उठा रहे हैं और कर्ज में भी डूबते जा रहे हैं। 16 हजार से अधिक किसान फसल बीमा क्लेम के लिए भटक रहे हैं। दूसरी ओर, अपात्र विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर मालामाल होते जा रहे हैं।
विज्ञापन

केंद्र व राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा और किसान मानधन योजना सरीखी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसके बाद भी किसानों की माली हालत में सुधार नहीं हो पा रहा है। जिले का किसान लगातार कर्ज में डूबता जा रहा है। वर्तमान में जिले के एक लाख 58 हजार किसान एक अरब आठ करोड़ रुपये के कर्ज में हैं। कर्ज से परेशान किसान लगातार आत्महत्याएं कर रहे हैं। इसका प्रमुख कारण किसानों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत दो लाख 42 हजार किसानों में से लगभग दो लाख किसान सम्मान निधि पा रहे हैं। लाभ पाने वालों में भी कई ऐसे फर्जी किसान शामिल हैं, जिनके पास जमीन नहीं है। कई नाबालिग किसान भी सम्मान निधि का लाभ पा रहे हैं। तहसील पाली के अंतर्गत ग्राम बनयाना के नाबालिग, जिनके नाम जमीन नहीं, पति और पत्नी योजना का लाभ पा रहे हैं। एक गांव में जांच के दौरान 63 लोग लाभ लेते पाए गए। जब एक गांव की यह स्थिति है तो अन्य गांवों की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

जुलाई में 387 व्यक्ति आधार कार्ड किसी का और जमीन किसी केे नाम का लाभ लेते पाए गए थे। इनसे रिकवरी करने को कहा गया, लेकिन अब तक रिकवरी नहीं हो सकी है। दूसरी ओर, अभी भी तीस हजार से अधिक किसान सम्मान निधि का लाभ पाने के लिए विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। नष्ट खरीफ की फसल का बीमा क्लेम पाने के लिए भी किसान चक्कर लगा रहे हैं। इनमें वर्ष 2018 में नष्ट खरीफ फसल का बीमा 4,235 किसानों को नहीं मिल सका है। 2019 में भी नष्ट खरीफ फसल का क्लेम अब तक 12 हजार से अधिक किसानों को नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
वर्ष 2018 व 2019 में नष्ट हुई खरीफ की फसल का बीमा क्लेम दिलाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। बीमित सभी किसानों को क्लेम दिलाया जाएगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में अपात्रों की जांच की जाएगी। गलत व्यक्तियों से रिकवरी की जाएगी।

- संतोष कुमार सविता
उप कृषि निर्देश
--------
ये चलाई जा रही योजनाएं
केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक रुप से मजबूत करने के लिए तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, किसान पारदर्शी योजना, किसान मानधन योजना शामिल है। इसके अलावा खाद और बीज पर सब्सिडी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed