{"_id":"6aee25395044e8959e0d8325","slug":"little-hands-decorated-the-ram-darbar-the-school-resonated-with-devotional-songs-lalitpur-news-c-131-1-ltp1030-166394-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नन्हे हाथों ने सजाया रामदरबार, भजनों से गूंजा विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नन्हे हाथों ने सजाया रामदरबार, भजनों से गूंजा विद्यालय
Sat, 07 Nov 2026 12:36 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में दिवाली का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में भव्य रामदरबार सजाया गया। विद्यार्थियों ने रंगोली और कागज शिल्प प्रतियोगिताओं में अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यालय प्रबंधक कपिल अग्रवाल, अध्यक्ष रेनुका अग्रवाल और प्रधानाचार्या गरिमा अग्रवाल ने कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने भगवान श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण का तिलक कर माल्यार्पण किया। इसके बाद आरती भी उतारी गई। विद्यार्थियों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए और भक्तिपूर्ण भजन प्रस्तुत किए।
रचनात्मक प्रतियोगिताओं का प्रदर्शन
कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, नारी सुरक्षा और भारतीय संस्कृति जैसे सामाजिक विषयों पर रंगोली सजाई। कक्षा सात के विद्यार्थियों ने रंगीन दालों, चावल और मसालों से सुंदर कलाकृतियां बनाईं। कक्षा एक के विद्यार्थियों ने दीप सजाए। कक्षा दो ने पेपर प्लेट से वॉल डेकोरेशन तैयार किया। कक्षा तीन ने थर्माकोल प्लेट से वॉल हैंगिंग बनाई। कक्षा चार ने न्यूजपेपर रोल से सजावटी वॉल हैंगिंग का निर्माण किया। कक्षा पांच के विद्यार्थियों ने कार्डबोर्ड और जूट से फ्लावर पॉट व वॉल हैंगिंग तैयार की। कक्षा छह ने अनुपयोगी सामग्री से बंदनवार बनाया। कक्षा सात ने रंगीन कागज से कंदील और सॉफ्ट क्ले से पूजन थाली सजाई। कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने सॉफ्ट क्ले से रंगीन मूर्तियां बनाईं।