फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   List of advocates released, bar elections may be announced today

Lalitpur News: अधिवक्ताओं की सूची जारी, आज हो सकती है बार चुनाव की घोषणा

Thu, 27 Apr 2023 12:10 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Thu, 27 Apr 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
List of advocates released, bar elections may be announced today
ललितपुर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर एल्डर्स कमेटी का गठन मंगलवार को हो गया है। बुधवार को एल्डर्स कमेटी ने जिला बार एसोसिएशन की सदस्यता लेने वाले अधिवक्ताओं की सूची जारी कर दी। अब एल्डर्स कमेटी एवं जिला बार के पदाधिकारियों की बैठक बृहस्पतिवार को जिला बार भवन में होगी। इसमें चुनाव की घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता जीवनधर लाल जैन समेत चार सदस्यों की ओर से जारी की गई सूची के मुताबिक 472 अधिवक्ता बार चुनाव में मतदान कर सकेंगे। अब चुनाव कार्यक्रम जारी करने की तैयारी हो रही है। इसके लिए एल्डर्स कमेटी एवं जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष की बैठक बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे जिला बार भवन में होगी।
विज्ञापन

संभावना जताई जा रही है कि बैठक में चुनाव कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की जाएगी और चुनाव की घोषणा हो सकती है। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष जीवनधर लाल जैन ने बताया कि बृहस्पतिवार को होने वाली एल्डर्स कमेटी एवं जिला बार एसोसिऐशन के पदाधिकारियों की बैठक में चुनाव कार्यक्रम पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया संपर्क
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में उतरने का मन बना चुके संभावित प्रत्याशियों ने वोटर सदस्यों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। कईयों ने तो अपने बैनर पोस्टर छपवाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने शुरू कर दिए हैं। इससे कचहरी परिसर में चुनावी माहौल बनना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed