फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Library personnel on vacation, God trust arrangements

पुस्तकालय कर्मी छुट्टी पर, व्यवस्थाएं भगवान भरोसे

Tue, 06 Dec 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 06 Dec 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Library personnel on vacation, God trust arrangements
library lalitpur news - फोटो : amar ujala, lalitpur news
राजकीय जिला पुस्तकालय की व्यवस्थाएं संभालने के लिए कर्मचारी नहीं हैं। ऐसे में पुस्तकालय की हालत खराब होती जा रही है। सोमवार को पुस्तकालय के अधिकतर कर्मचारी अवकाश पर होने से कंप्यूटर आपरेटर को व्यवस्थाएं संभालनी पड़ीं।
विज्ञापन

राजकीय जिला पुस्तकालय में अव्यवस्थाएं होने के कारण यहां आने वाले पाठकों की संख्या लगातार घटती जा रही है। पुस्तकालय का इंचार्ज जीआईसी के प्रवक्ता अमित शुक्ला को बनाया गया है। विद्यालय में बच्चों को प्रशिक्षण देने के कारण वह पुस्तकालय को समय नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में कर्मचारियों की मनमानी जारी है। पुस्तकालय के कोऑर्डिनेटर, ऑफिस ब्वाय एवं संबद्ध कर्मचारी अचानक अवकाश पर चले गए हैं। ऐसे में कंप्यूटर आपरेटर गिरीश चौबे को पुस्तकालय का संचालन करना पड़ा। पुस्तकालय में आए नए उपकरण शोपीस बने हैं। गिरीश चौबे ने बताया कि पाठकों के लिए रोजगार समाचार समेत अन्य जानकारी ऑनलाइन जुटाने के लिए व्यवस्था जारी है। महीनों पहले नाली निर्माण के चलते पाइप लाइन हटा दी गई है। ऐसे में पाठकों के लिए पेयजल की समस्या बरकारार है। 
विज्ञापन


संविदा कर्मियों को मानदेय के लाले       
कंप्यूटर आपरेटर व आफिस ब्वाय को फरवरी से मानदेय नहीं दिया गया है। वहीं, कोआर्डीनेटर को भी नियुक्ति के बाद से मानदेय नहीं उपलब्ध कराया गया। ऐसे में संविदा कर्मियों में विभाग के प्रति नाराजगी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुस्तकालय का निरीक्षण कर कमियों को दूर किया जाएगा। पाठकों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी।
- चंद्रचूड़ दुबे, डीआईओएस ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed