फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Legislators can not look at the recommendation of hand pumps

विधायक की संस्तुति पर नहीं लग सके हैंडपंप

Sun, 22 Jan 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 22 Jan 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
Legislators can not look at the recommendation of hand pumps
handpump news - फोटो : demo
सदर विधायक की संस्तुति के बाद भी परिषदीय स्कूलों में हैंडपंप नहीं लगाए जा सके हैं। इसके विपरीत जलनिगम के अधिशासी अभियंता ने भूगर्भ जल उपलब्धता जानने के लिए एक पत्र डीडीओ को लिखा है। इन हालात में स्कूलों में पेयजल समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।      
विज्ञापन

गर्मी के सीजन में भूगर्भ जलस्तर नीचे चला जाता है। साल के मई जून माह में जिले के ढाई सैकड़ा से अधिक विद्यालयों में पेयजल संकट उत्पन्न हो जाता है। इसके मद्देनजर सीडीओ और मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक झांसी ने ड्राई हैंडपंप वाले विद्यालयों में विधायक कोटा से हैंडपंप रीबोर कराने के लिए विधानसभावार सूची जलनिगम को भेजने के निर्देश दिए थे। यह भी कहा था कि खंड शिक्षा अधिकारी अपने क्षेत्रीय विधायक से व्यक्तिगत संपर्क कर हैंडपंप का लक्ष्य आवंटन की सूचना 30 जून 16 तक सुनिश्चित करें। इस दौरान सदर विधायक रमेश कुशवाहा ने अपने क्षेत्रांर्गत के ड्राई हैंडपंप वाले परिषदीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों की सूची में से एक सौ विद्यालयों में हैंडपंप रिबोर की सहमति प्रदान कर दी थी। सदर विधायक का अनुमोदन नौनिहालों की प्यास नहीं बुझा सका। इसके उलट जल निगम के अधिशासी अभियंता एसपी सिंह ने जिला विकास अधिकारी को मांग पत्र लिख दिया। इसमें कहा कि सदस्य विधानसभा क्षेत्र द्वारा विभिन्न विकास खंडों के प्राथमिक/उच्च प्राथमिक स्कूलों में सौ हैंडपंप लगवाने के लिए सूची प्राप्त कराई है। इनमें भूगर्भ जल उपलब्धता जानने के लिए दो हजार रुपये प्रति हैंडपंप की दर से कुल दो लाख रुपये की व्यवस्था कराएं। इस तरह हैंडपंपों की स्थापना पत्रों के मकड़जाल में उलझकर रह गई है।      
विज्ञापन


महरौनी विधायक ने दिखाई दिलचस्पी      
परिषदीय स्कूलों के पेयजल संकट पर वोटबैंक भारी पड़ा। शायद यही वजह रही कि महरौनी विधायक फेरनलाल अहिरवार ने स्कूलों के हैंडपंप रिबोर की सूची पर संस्तुति करने की जगह टरकाते रहे। इस संबंध में बीएसए संतोष कुमार राय ने 24 सितंबर को जल निगम के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखा था, जिसमें कहा कि विधायक क्षेत्र महरौनी द्वारा हैंडपंप स्थापना के लिए अनुमोदन कार्यालय में अप्राप्त है व सदर विधायक रमेश कुशवाहा की अनुमोदित सूची के साथ सलंग्न कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।      
विज्ञापन
विज्ञापन

     
भूगर्भ जल उपलब्धता जानने के लिए धन की मांग की गई थी, जिसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है। वैसे भी सूचीबद्ध इलाके ड्राई थे। करीब अठासी दिक्कत वाले स्कूलों में सोलर पंप से पानी की समस्या का समाधान करने का प्रयास हुआ है।       
एससी सिंह, अधिशासी अभियंता, जल निगम ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed