फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   land occupation complain dm

डीएम अंकल, प्लीज हमारे पापा की जमीन को बचा लीजिए

Tue, 20 Oct 2020 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
land occupation complain dm
granite mine - फोटो : granite mine
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरारी निवासी तीन मासूम बालिकाओं ने अपने नाना के साथ डीएम को एक ज्ञापन देकर शहर के आजादपुरा स्थित उनके मकान पर हो रहे अवैध निर्माण को रुकवाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम बिरारी निवासी सृष्टि(12 वर्ष), शौर्या (08 वर्ष) व सौम्या (06 वर्ष) पुत्रीगण स्व. धर्मेंश उर्फ धर्मेंद्र एवं उनके नाना रनतम ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर बताया कि बालिकाएं अपने नाना नानी पर आश्रित हैं। वही उनके खाने पीने व रहने का इंतजाम कर रहे हैं। उसके पिता के नाम आजादपुरा में एक जमीन स्थित है। जिस पर कुछ लोगों पर जबरन निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। सात अक्टूबर को प्रार्थना पत्र दिया था, जिस पर निर्माण कार्य रुकवा दिया था। लेकिन अब बीते रोज 18 अक्टूबर को उक्त लोगों ने निर्माण कार्य फिर से शुरू कर दिया है। उनके नाना को इस बात की जानकारी हुई तो मौके पर गए और निर्माण कार्य रोकने से मना किया तो उक्त लोग गाली गलौज करने लगे और कहा कि जहां शिकायत करना हो कर दो। मासूमों ने जिलाधिकारी से उनकी जमीन पर अवैध कब्जा व निर्माण करने से रोकने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed