फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   land mafia lalitpur

सरकार के मंत्रियों को भूमाफिया से नहीं परहेज

Sat, 02 Sep 2017 01:05 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sat, 02 Sep 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
land mafia lalitpur
प्रशासन - फोटो : demo pic
ललितपुर। भाजपा सरकार के मंत्री ही भूमाफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की हवा निकालने में लगे हैं। जिला प्रशासन ने जिन अठारह भूमाफियाओं को चिह्नित किया है, उन्हीं में से एक के आवास पर शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री उमाभारती व प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही शामिल होेने वाले हैं।
विज्ञापन



प्रदेश सरकार ने सरकारी एवं निजी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त करने के लिए एंटी भूमाफिया स्क्वायड का गठन जिले से लेकर तहसील स्तर पर किया है। इसके अंतर्गत जिले में शासकीय एवं ग्राम सभा की भूमि को कब्जा मुक्त करने की कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन ने इस कार्रवाई में 18 भूमाफियाओं को चिह्नित किया है। इसमें महरौनी के प्रमोद कुमार बड़ौनिया का नाम भी शामिल है जो भाजपा से ताल्लुक रखते हैं। दो सितंबर को केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती एवं प्रदेश सरकार के कृषि, कृषि रक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग के मंत्री सूर्यप्रताप शाही जिले में आ रहे हैं। कृषि मंत्री शाही जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं। दोनों मंत्रियों के प्रोटोकाल में महरौनी स्थित बड़ौनिया निवास में स्वागत कार्यक्रम का समय निर्धारित किया गया है। इसका स्थानीय नागरिकों में विरोध भी शुरू हो गया है। इस कार्यक्रम के खिलाफ शहर में पर्चे भी बंटवाए जा रहे हैं। इन पर्चों पर लिखा है भूमाफिया के द्वार, भाजपा सरकार, योगी को मत बदनाम करो, शर्म करो, शर्म करो, शर्म करो जैसे स्लोगन लिखे हैं। हालांकि, इस पूरे मामले पर स्थानीय भाजपा नेता कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


भूमाफिया होने की नहीं जानकारी
बड़ौनिया पार्टी के आनलाइन कार्यकर्ता हैं, उन्हें भूमाफिया चिह्नित किया गया है। इसकी जानकारी नहीं है। मंत्री का कार्यक्रम कैसे तय हुआ, इसका जवाब वह ही दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश कुमार सिंह एडवोकेट
जिलाध्यक्ष,  
भाजपा ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed