{"_id":"68df51f3bf722bfadf0e3430","slug":"lalitpur-youth-drowns-in-pond-during-idol-immersion-divers-engaged-in-search-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में डूबा युवक, मौके पर पहुंचा प्रशासन, तलाश में जुटे गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में डूबा युवक, मौके पर पहुंचा प्रशासन, तलाश में जुटे गोताखोर
Fri, 03 Oct 2025 10:03 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 03 Oct 2025 10:03 AM IST
सार
मूर्ति विसर्जन के दौरान एक व्यक्ति तालाब की गहराई में समा गया। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोराें की मदद से उसकी तलाश में जुटी हुई है। करीब 20 घंटे बाद भी युवक का सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस और स्थानीय लोग
- फोटो : संवाद
विस्तार
मूर्ति विसर्जन के दौरान एक व्यक्ति तालाब की गहराई में समा गया। स्थानीय लोगों ने उसे खोजने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचा प्रशासन भी गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटा हुआ है। मामला बिरधा कोतवाली इलाके का है।
विज्ञापन
ग्राम अंडेला चौकी खितवांस निवासी 45 वर्षीय मेहराम पुत्र दयाराम अपने गांव में रखी देवी की मूर्ति को विसर्जित करने के लिए टीला के अमृत सरोवर में लाया था। विसर्जन के दौरान वह पानी में उतर गया और देखते ही देखते गहराई में समा गया। जैसे ही इसकी भनक वहां पर मौजूद लोगों को लगी तो स्थानीय तैराकों की मदद ली गई। काफी देर तक खोजबीन की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की जानकारी पर शहर कोतवाल अनुराग अवस्थी, खितवास चौकी इंचार्ज साबिर अली, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह भी मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाकर तलाश में जुट गए हैं। बताया गया कि युवक को डूबे हुए करीब 20 से अधिक घंटा हो गया है लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन