फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur will soon be connected by air, the way to the airport is clear

Lalitpur News: जल्द ही हवाई मार्ग से जुड़ेगा ललितपुर, एयरपोर्ट का रास्ता साफ

Wed, 14 Aug 2024 11:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Lalitpur will soon be connected by air, the way to the airport is clear
- हवाई अड्डा भूमि अधिग्रहण में आपत्ति की समयाविधि हुई पूर्ण, अब होगा गजट जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। हवाई अड्डा भूमि अधिग्रहण में आपत्ति की समयाविधि 13 अगस्त को पूर्ण हो गई है। अब भूमि अधिग्रहण का नोटिफिकेशन गजट जारी करने की प्रक्रिया होगी। इसके बाद यह भूमि नागरिक उड्डयन विभाग को सौंप दी जाएगी। जिससे वह इस पर निर्माण कार्य प्रारंभ कर सके।
हवाई अड्डा निर्माण के कार्य में अब तेजी आएगी। इसके लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया गया है। शहर की सीमा से सटे सिवनीखुर्द में प्रस्तावित हवाई अड्डे के लिए करीब 92 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता थी। 89.50 हेक्टेयर भूमि आपसी सहमति से क्रय कर ली गई, लेकिन करीब 2.5 हेक्टेयर भूमि का मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण उसका बैनामा नहीं हो पाया। इन भूमियों के अधिग्रहण के लिए जिला प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार कर शासन स्तर पर नागरिक उड्डयन विभाग को भेजा था। अधिग्रहण के लिए शासन ने अब प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। नागरिक उड्डयन विभाग ने भूमि अधिग्रहण के लिए 4.46 करोड़ की धनराशि जमा करा दी थी। वर्तमान में आपसी समझौते से 78 करोड़ से 89.90 हेक्टेयर भूमि क्रय कर ली गई है। 13 अगस्त तक आपत्ति मांगी गई थी, इसमें दो लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। इन आपत्तियों को निस्तारण कर भूमि का अधिग्रहण कर नागरिक उड्डन विभाग को भूमि सौंप दी जाएगी। जिसके बाद निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

-------------------
हवाई अड्डा भूमि अधिग्रहण में आपत्ति मांगी गई थी, इसकी समयावधि पूर्ण हो चुकी है। आपत्ति का निस्तारण कर नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। - चंद्रभूषण प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed