फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Wife of fake cardiologist Abhinav, carrying a reward of 25,000 rupees, arrested

फर्जी कार्डियोजिस्ट: पच्चीस हजार की इनामी लवीना सिंह गिरफ्तार, ननद की डिग्री को कूटरचना कर बन गई थी चिकित्सक

Wed, 20 May 2026 03:42 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 20 May 2026 03:42 PM IST
सार

लबीना सिंह के पति अभिनव सिंह ने भी अमेरिका में रहने वाले अपने बहनोई डॉ राजीव गुप्ता की मेडिकल डिग्री सहित पहचान को चोरी करके मेडिकल कॉलेज में फर्जी कॉर्डियोलाजिस्ट बनकर तीन साल तक नौकरी की थी।

विज्ञापन
Lalitpur: Wife of fake cardiologist Abhinav, carrying a reward of 25,000 rupees, arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिला। - फोटो : संवाद

विस्तार

अमेरिका में रह रही ननद डॉ दीपाली सिंह के मेडिकल प्रपत्रों और पहचान की कूटरचना कर चिकित्सक की नौकरी करने वाली 25 हजार की इनामिया वांछित लवीना सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया। लबीना सिंह के पति अभिनव सिंह ने अमेरिका में रहने वाले अपने बहनोई डॉ राजीव गुप्ता की मेडिकल डिग्री सहित पहचान को चोरी करके मेडिकल कॉलेज में फर्जी कॉर्डियोलाजिस्ट बनकर तीन साल तक नौकरी की थी।
विज्ञापन

पति को पहले ही पुलिस भेज चुकी जेल
बहनोई की डिग्री पर फर्जी तरीके से कार्डियोलॉजिस्ट की तीन साल तक मेडिकल कॉलेज में नौकरी करने वाले अभिनव सिंह के मामले की जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए थे। इसमें पुलिस ने पाया था कि अभिनव सिंह की दूसरी बहन दीपाली, जोकि अमेरिका के फ्लोरिडा में रहती है और पेशे से चिकित्सक की चिकित्सकीय डिग्री और पहचान संबंधी दस्तावेजों का दुरुपयोग किया था। कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उन्हें अपनी पत्नी लवीना सिंह निवासी शहर के मोहल्ला तालाबपुरा सीतापाठ रोड के नाम से बनवाकर कागजों में अपनी पत्नी लवीना को डॉ दीपाली किया था। उक्त फर्जी कागजातों पर लबीना सिंह ने मध्य प्रदेश के बीना क्षेत्र में चिकित्सक के तौर पर नौकरी की थी। इस केस में नाम प्रकाश में आने की जानकारी होने के बाद लवीना सिंह भूमिगत हो गई थी। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी थी। इस बीच 14 मई को पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने फरार आरोपी लवीना सिंह उर्फ दीपाली सिंह निवासी शहर के मोहल्ला तालाबपुरा सीतापाठ रोड हाल पता आरएलएम कालेज के पास, खुरई थाना खुरई ग्रामीण जिला सागर मध्य प्रदेश की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस की टीमें लगातार वांछित इनामी आरोपी को पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई थी। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने इनामी वांछित लवीना सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


दोनों फरीदाबाद में भी कर चुके हैं डाॅक्टरी
पूछताछ में लवीना सिंह ने बताया कि उसने अपनी पढ़ाई मिर्जापुर व मेरठ से की। इसके बाद उसकी शादी अभिनव सिंह के साथ हुई थी, जोकि कस्टम विभाग में बाॅम्बे में तैनात थे। तैनाती के दौरान उसके पति अभिनव के ऊपर करप्शन का मुकदमा लिख गया था। जिसके बाद वह कई जगहों पर छिपते रहे। इस दौरान उसके घर की स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो गई थी। इस कारण से उसने व उसके पति ने मिलकर अपने बहनोई डाॅ राजीव गुप्ता व ननद डाॅ दीपाली गुप्ता जोकि अमेरिका में डाॅक्टर है और वहीं पर रहते हैं, उनके मेडीकल के शैक्षणिक दस्तावेज उनकी सहमति के बिना धोखाधडी से प्राप्त किए। उक्त कागजातों में कूटरचना करके मेडीकल प्रपत्र बनाए थे। इसके बाद वह दोनों लोग फरीदाबाद में डाक्टरी करने लगे थे। इसी बीच वर्ष 2019 में उसके पति को सीबीआई टीम ने जनपद मथुरा से पकड़ लिया था और वह जेल चले गए थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन


2021 में विवेकानंद केंद्र बीओआरएलल हॉस्पीटल बीना में चिकित्सक के पद पर हुई थी तैनात
जेल से बाहर आने के बाद उसके पति व उसने मिलकर पुनः अपनी ननद डाॅ दीपाली गुप्ता व बहनोई राजीव गुप्ता के मेडीकल के दस्तावेज, डिग्रियों में कूटरचना की और वर्ष 2021 में विवेकानंद केंद्र बीओआरएलल हॉस्पीटल बीना जिला सागर मध्य प्रदेश में चिकित्सक के पद पर तैनात हो गए थे। कुछ समय बाद उसके पति अभिनव सिंह ने एनएचएम के द्वारा निकली पोस्ट पर अप्लाई करके जिला अस्पताल ललितपुर में कार्डियोलाजिस्ट के पद नियुक्त हो गए थे और यहां कार्य करने लगे थे। इसी दौरान उसकी ननद व बहनोई को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने शिकायत कर दी थी। जिसमें पुलिस ने उसके पति अभिनव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूछताछ में लवीना ने यह भी कहा कि उसने व उसके पति ने अपने बहनोई व ननद की मेडिकल प्रपत्रों की कूटरचना कर धोखाधड़ी करते हुए कई जगहों पर चिकित्सक के पद पर रहते हुए काफी धनराशि संगठित रूप से अर्जित की है। उक्त धनराशि से कई जगहों पर जमीनें, मकान, मंहगी-मंहगी गाडियां खरीदी और अपने ऐशो-आराम पर खर्च किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी व निरीक्षक नरेंद्र सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।


इंटर तक मिर्जापुर और परास्नातक मेरठ से की
गिरफ्तार लवीना सिंह ने बताया कि उसने अपनी 10वीं व 12वीं की पढाई जनपद मिर्जापुर से की थी। जबकि बीएससी और एमएससी की पढाई जनपद मेरठ से की थी। इसके बाद उसकी शादी बॉम्बे में कस्टम विभाग में कार्यरत अभिनव सिंह से हो गई थी। यहां उसके पति अभिनव सिंह पर करप्शन का मुकदमा दर्ज हो गया था।

 

कई राज्यों और जिलों में खंगाले थे अभिलेख

पूरे प्रकरण की जांच जनपद स्तरीय एसआईटी टीम करने में जुट गई थी। टीमों ने अभिनव सिंह के शैक्षिक दस्तावेजों कोलकाता, मथुरा, रुड़की, फर्रुखाबाद और अलीगढ़ जाकर संग्रहित किए थे। जांच में जब उसकी पत्नी लवीना सिंह भी फर्जी बाडे में शामिल पाई गई तो उसके शैक्षिक दस्तावेज सहित अन्य कागजातों को पुलिस ने संकलित किया था।

मामले में इनामी वांछित आरोपी लवीना सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। लबीना सिंह के द्वारा अपनी ननद डॉ दीपाली सिंह और उसके पति अभिनव सिंह ने अपने बहनोई डॉ राजीव गुप्ता के शैक्षिक दस्तावेज, एमबीबीएस व एमडी की डिग्री को चिकित्सा व्यवसाय में प्रयोग किया गया। अभिनव सिंह को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। कालू सिंह, एएसपी


मामले की जानकारी देते एसपी कालू सिंह...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed