{"_id":"62d44781d179b13d2c47a9c3","slug":"lalitpur-thrashing-of-municipal-workers-who-went-to-remove-encroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: अतिक्रमण हटाने गए पालिका कर्मियों की पिटाई, छह नामजद समेत 17 के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: अतिक्रमण हटाने गए पालिका कर्मियों की पिटाई, छह नामजद समेत 17 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sun, 17 Jul 2022 11:01 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:01 PM IST
सार
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 16 जुलाई को नगर निगम के कर्मी अतिक्रमण हटाने गए थे जब मोहल्ले के कुछ लोगों ने कर्मियों से मारपीट कर अतिक्रमण भी नहीं हटाने दिया। इस संबंध में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के निगम कर्मियों से मारपीट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहर के मोहल्ला लेड़ियापुरा में लगभग डेढ़ दर्जन लोगों ने अतिक्रमण हटाने के पहुंचे नगर पालिका कर्मचारियों की पिटाई की। अतिक्रमण नहीं हटने दिया। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में अधिशासी अधिकारी की तहरीर पर छह नामजद एवं 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 16 जुलाई को दोपहर तीन बजे वार्ड नंबर 12 मोहल्ला लेड़ियापुरा निवासी अनिल शर्मा पुत्र गंगाराम शर्मा के शिकायती पत्र के क्रम में नगर पालिका परिषद के कर्मचारी अतिक्रमण हटाने के लिए मुहल्ले में गए थे।
विज्ञापन
आरोप है कि अतिक्रमण हटाने के दौरान गंगाराम शर्मा, अनिल शर्मा, गौरव शर्मा, राहुल शर्मा, मनीष शर्मा, ऊषा शर्मा एवं आठ-दस अज्ञात व्यक्तियों द्वारा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। पालिका कर्मचारियों से अभद्रता करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर लाठी डंडे से मारपीट की गई।
विज्ञापन
उन्होंने तहरीर में बताया कि किसी तरह कर्मचारी बच सके। इस दौरान अतिक्रमण भी नहीं हटाने दिया गया। घटना के वह खुद साक्षी हैं। कोतवाली पुलिस ने अधिशासी अधिकारी की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।