फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: The body of a young man was found hanging from a noose, he had come home on Rakshabandhan

Lalitpur: युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला, रक्षाबंधन पर आया था घर

Sun, 10 Aug 2025 06:32 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 10 Aug 2025 06:32 PM IST
सार

मृतक कल्लू चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी एक बहन भी है। वह मथुरा में मजदूरी करता है। रक्षाबंधन से एक दिन पहले ही घर आया था। 

विज्ञापन
Lalitpur: The body of a young man was found hanging from a noose, he had come home on Rakshabandhan
मृतक कल्लू वर्मा - फोटो : संवाद

विस्तार

मड़ावरा थाना क्षेत्र के ग्राम पिसनारी में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची मड़ावरा पुलिस ने युवक की शिनाख्त 18 वर्षीय कल्लू पुत्र संतु वर्मा निवासी ग्राम गोरा कलां के रूप में की है। 

विज्ञापन


बताया गया कि ग्राम गोरा कलां निवासी कल्लू वर्मा रविवार की सुबह करीब 5 बजे से घर से लापता था। जिसके बाद परिवार के लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच ग्राम पिसनारी के लोगों ने कल्लू को पूर्व माध्यमिक विद्यालय से करीब 100 मीटर दूर सूनसान इलाके में एक महुआ के पेड़ पर तौलिए के सहारे लटकता हुआ देखा। जिसके बाद घटना की सूचना मड़ावरा पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। मृतक कल्लू चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी एक बहन भी है। वह मथुरा में मजदूरी करता है। रक्षाबंधन से एक दिन पहले ही घर आया था। प्रभारी निरीक्षक मड़ावरा अशोक कुमार ने बताया कि एक युवक शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed