{"_id":"65ba9adc0c7733b92f0c38c4","slug":"lalitpur-team-won-the-trophy-by-defeating-jhansi-vidisha-won-in-the-womens-category-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-109688-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: झांसी को हराकर ललितपुर की टीम ने जीती ट्रॉफी, महिला वर्ग में विदिशा विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: झांसी को हराकर ललितपुर की टीम ने जीती ट्रॉफी, महिला वर्ग में विदिशा विजयी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पाली/ललितपुर। खेल महोत्सव में कबड्डी टूर्नामेंट में ललितपुर की टीम ने झांसी को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। महिला वर्ग में विदिशा ने ललितपुर को हराकर ट्रॉफी जीती।
बुधवार को खेल स्टेडियम में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट का पुरुष व महिला वर्ग का फाइनल मैच खेला गया। ललितपुर व झांसी की टीम के बीच मुकाबला हुआ। ललितपुर की कबड्डी टीम ने एकतरफा मुकाबले में झांसी की टीम को 23-09 के भारी अंतर से हरा दिया। महिला वर्ग का फाइनल मैच विदिशा व ललितपुर के बीच खेला गया। विदिशा की लड़कियों ने ललितपुर की टीम को 33-08 के अंतर से हरा दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष तिवारी व थाना पाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने विजयी टीमों को ट्रॉफी व इनामी राशि देकर सम्मानित किया। उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।

31जेएनडी12: मानक लेखन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन