फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Police conducted an awareness campaign under 'Mission Shakti' in Saujana.

Lalitpur: सौजना में पुलिस ने चलाया मिशन शक्ति अभियान, महिलाओं को दी गईं कानूनी जानकारियां

Wed, 26 Aug 2026 03:48 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 26 Aug 2026 03:48 PM IST
सार

जागरूकता अभियान में मिशन शक्ति केंद्रों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। बताया गया कि इन केंद्रों के माध्यम से महिलाओं को त्वरित सहायता, कानूनी परामर्श और मनोवैज्ञानिक सहयोग जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

विज्ञापन
Lalitpur: Police conducted an awareness campaign under 'Mission Shakti' in Saujana.
सौजना पुलिस जागरूकता अभियान चलाती हुई। - फोटो : संवाद

विस्तार

विकासखंड महरौनी अंतर्गत थाना सौजना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद के विभिन्न थानों में आयोजित अभियान के तहत त्योहारों के मद्देनजर एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, कस्बों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, निराश्रित महिला पेंशन योजना, शक्ति सदन और सखी निवास योजना शामिल हैं। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े प्रमुख कानूनों के बारे में भी जानकारी दी। इनमें घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम-2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम-2013, दहेज निषेध अधिनियम-1961 तथा पीएनडीटी अधिनियम-1994 के प्रावधानों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति केंद्रों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। बताया गया कि इन केंद्रों के माध्यम से महिलाओं को त्वरित सहायता, कानूनी परामर्श और मनोवैज्ञानिक सहयोग जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। थाना अध्यक्ष ने कहा कि अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, सुरक्षा की भावना मजबूत करना और समाज में लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। जागरूकता अभियान में कांस्टेबल रामू, प्रभंजन, मनीषा और सुधा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed