Lalitpur: स्कूल में घुसे तेंदुए ने एक को किया घायल, बांस के पेड़ों के बीच जाकर छिपा, गांव में दहशत; वीडियो
तेंदुआ के गांव में घुस आने से ग्रामीण दहशत में हैं। तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग मौके पर पहुंच चुका है। गांव के लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।
विस्तार
थाना जाखलौंन इलाके के ग्राम चीराकोंड़र में तेंदुआ होने की सूचना पर पहुंची वन विभाग और पुलिस टीम डेरा डाले हुए है। बताया जा रहा है तेंदुआ बांस के पेड़ों के बीच में जाकर छिप गया है। भीड़ होने की वजह तेंदुआ बाहर नहीं आ रहा है। टीम उसके निकलने का इंतजार कर रही है। प्राथमिक विद्यालय में सुबह तेंदुआ घुस आया था और हमले में एक ग्रामीण को घायल कर दिया था। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।
सुबह करीब 9 बजे गांव के प्राथामिक विद्यालय चीराकोंड़र में तेंदुआ घुस आया था। यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने स्कूल को चारों ओर से घेर लिया था। आनन-फानन में इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही डायल 112 पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। लोगों के शाेर-शराबा करने से तेंदुआ विद्यालय से भागकर पास में ही स्थित खेत में बास के पेड़ों के बीच जाकर बैठ गया है। मौके पर पहुंची वन विभाग उसके निकलने का इंतजार का रहा है।
क्रिसमस की छुट्टी बड़ी अनहोनी घटने से टली
गनीमत रही कि 25 दिसंबर क्रिसमस डे होने की वजह से विद्यालय की छुट्टी थी इस वजह से बच्चे घर पर रहे और स्कूल नहीं आए। नहीं तो बच्चों को नुकसान हो सकता था।
विद्यालय से बाहर भागता तेंदुआ और मौके पर खड़े ग्रामीण, वीडियो...
तेंदुआ को पकड़े जाने के लिए वन विभाग की टीम के बड़ी संख्या में सदस्य और पुलिस बल मौके पर नजर बनाए हुए है। तेंदुए के निकलने का इंतजार किया जा रहा है। सुबह तेंदुआ ने गांव के कमलेश पर हमला बोल दिया था। सिर और हाथ में चोट आई था। ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करा दिया था। फिलहाल ग्रामवासी दहशत में है। बताया जा रहा है तेंदुआ सुबह से ही पेड़ों के झुरमुट के बीच छिपा हुआ है।
गांव में पहुंची वन विभाग जानकारी देती हुई...
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.