फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   lalitpur-girls take tips of self defence.

ललितपुर ः आत्मरक्षा के गुर सीख रहीं बालिकाएं

Sun, 07 Mar 2021 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
lalitpur-girls take tips of self defence.
आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण लेती बालिकाएं - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। श्री रामराजा व्यायाम मंदिर एवं दुर्गा वाहिनी रेजीमेंट द्वारा बालिकाओं को आत्मरक्षा के तरीके सिखाए जा रहे हैं। मोहल्ला विष्णुपुरा दुर्गा वाहिनी रेजीमेंट द्वारा बेटियों को स्वयं की रक्षा के साथ दूसरों की भी रक्षा के लिए सक्षम बनाया जा रहा है। शिविर में बेटियों को लाठी, तलवार, भाला, बनेठी, हजारा चलाने के अलावा अनेक प्रकार से अस्त्र-शस्त्र सिखाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी की पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति लोधी, शत्रुघ्न यादव, नितेश राज, रामदयाल मुड़ेले ने बेटियों के लाठी एवं तलवार के हैरतअंगेज प्रदर्शन को देखकर मनोबल बढ़ाया। ज्योति लोधी ने कहा कि व्यायामशाला द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण शिविर सत्र में आत्मरक्षा की शिक्षा बेटियों को बहुत जरूरी है। उन्होंने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में मनु मुड़ेले, नम्रता मुड़ेले, श्वेता मुड़ेले, सौम्या मुड़ेले, गायत्री कुशवाहा, लक्ष्मी कुशवाहा, पूजा कुशवाहा, मनोकामना मुड़ेले, निशा मुड़ेले, लक्ष्मी, बबली, वंदना, शिवानी, ज्योति, दिव्या, प्रियंका, नेहा, नंदिनी, अंजली, कंचन, मानसी, नैंसी, रानी, पलक कुशवाहा, अनामिका साहू, प्रियंका, साक्षी सोनी, सोनल सोनी की सहभागिता रही।
विज्ञापन

अध्यक्ष मनीष जैन के निर्देशन में पांच शाखाओं में बेटियों एवं लड़कों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रधान प्रशिक्षक गुरु संतोष सोनी, प्रशिक्षक खुशीलाल हलवाई, मनोज स्वामी, हनुमत हलवाई, खुशीलाल हलवाई, संजय पहलवान, रेशू साहू, दिनेश कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, रितिक मुड़ेले आदि उपस्थित रहे। संचालन कन्हैया नामदेव व रामगोपाल नामदेव ने किया। आभार दीपक साहू ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed