फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Female student killed, brother injured in collision between two motorcycles

Lalitpur: दो बाइकों की भिड़ंत में छात्रा की मौत, भाई घायल, ललितपुर-महरौनी मार्ग पर हुआ हादसा

Fri, 02 Oct 2026 11:48 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 02 Oct 2026 11:48 AM IST
सार

दाेनों भाई-बहन बाइक से महरौनी जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बहन की मौत हो गई जबकि भाई का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
Lalitpur: Female student killed, brother injured in collision between two motorcycles
हादसे में छात्रा की मौत।

विस्तार

दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार थाना नाराहट क्षेत्र के ग्राम खिरिया उबारी निवासी 19 वर्षीय छात्रा दीपिका की मौत हो गई और भाई विष्णु घायल हो गया। कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार दीपिका बृहस्पतिवार की रात को अपने भाई और बहन के साथ महरौनी जा रही थी। ललितपुर-महरौनी मार्ग पर सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। इसमे बाइक सवार दीपिका गंभीर घायल हो गई और उसे मेडिकल काॅलेज पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि भाई विष्णु का प्राथमिक इलाज किया। दीपिका कॉमर्स से स्नातक कर रही थी और प्रथम वर्ष की छात्रा थी। जवाहर नवोदय विद्यालय से इसी वर्ष उसने प्रथम श्रेणी में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed