{"_id":"659cefcd99fd6637d903f8bd","slug":"lalitpur-double-murder-young-man-kills-wife-and-daughter-in-protest-against-talking-to-girlfriend-2024-01-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटी का कत्ल: इश्क का जुनून था सवार, फूल सी बेटी का गला दबाते न कांपे निर्दयी बाप के हाथ; दर्द से चीख...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेटी का कत्ल: इश्क का जुनून था सवार, फूल सी बेटी का गला दबाते न कांपे निर्दयी बाप के हाथ; दर्द से चीख...
Tue, 09 Jan 2024 12:45 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:45 PM IST
सार
ललितपुर से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां प्रेमिका से बात कर रहे युवक को पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इस पर दंपती में झगड़ा हो गया। गुस्साए पति ने पत्नी को बैट से पीटकर मार डाला, इसके अलावा बेटी की गला दबाकर की हत्या कर दी। हत्या को लूटपाट का रूप देने के लिए अपना सिर दीवार से मारा। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन
Lalitpur Double Murder
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घर के आंगन में घुटनों के बल चलते हुए अपनी शैतानियों से घर वालों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर देती थी। पिछले महीने ही उसने टूटे फूटे शब्दों और मीठी आवाज में पापा बोलना शुरू किया था। बेड पर लेटे-लेटे ही पैर हिलाकर पापा के साथ खेलती, लेकिन उस मासूम को क्या पता था कि पापा ही उसकी मुस्कान और जिंदगी को छीन लेंगे।
निर्दयी बाप पर इश्क का ऐसा जुनून सवार था कि अपनी फूल सी कोमल 11 महीने की बेटी का गला दबाते हुए भी उसके हाथ नहीं कांपे। अरे उस मासूम ने तो जो देखा था वो तो किसी को बता ही नहीं पाती, लेकिन निर्मम बाप को उस पर जरा भी तरस न आया। घटना के खुलासे के बाद जिसने भी बाप की हैवानियत के बारे में सुना वो उसे कोसने लगा।
सबका यही कहना था कि इस सब में मासूम का क्या कसूर था। प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर चांदमारी निवासी नीरज कुशवाहा ने अपनी पत्नी मनीषा की हत्या कर दी। मां के पास सो रही 11 माह की बेटी निपेक्षा की आंख खुल गई, तो निर्दयी बाप ने उसका भी गला दबा दिया।
विज्ञापन
मासूम तो दर्द से चीख भी न पाई, लेकिन सांस रुकने तक निर्दयी बाप के हाथ उसके गले को दबाए रहे। जिस पिता की आंखों में निपेक्षा अपनी खुशी ढूंढ रही थी उसी पिता ने उसकी आंखों को हमेशा के लिए बंद कर दिया।

10 दिन बाद था निपेक्षा का पहला जन्मदिन
निपेक्षा 18 जनवरी को एक साल की होने वाली थी। उसके जन्मदिन का जश्न मनाने की तैयारी चल रही थी। मां मनीषा ने बेटी का पहला जन्मदिन मनाने के लिए न जाने क्या-क्या सोच रखा था। होटल में जन्मदिन की पार्टी के लिए बुकिंग हो गई थी। कार्ड छप चुके थे, लेकिन निर्मम पिता ने उसकी हत्या कर दी। परिवार वालों ने बताया कि निपेक्षा इतनी प्यारी थी कि मोहल्ले वाले भी उसे खिलाने के लिए अपने घर को ले जाते थे।
पति ने की पत्नी और बेटी की हत्या
आपको बता दें कि ललितपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चांदमारी में रविवार देर रात करीब दो बजे प्रेमिका से बात कर रहे युवक ने विरोध किए जाने पर पत्नी और एक साल की बेटी की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी। इसके बाद घटना को लूटपाट और हत्या का रूप देने के लिए उसने अपना सिर दीवार में मारकर खुद को घायल कर लिया।

सामान भी बिखेर दिया। लेकिन पुलिस जांच में वह फंस गया। सख्ती से पूछताछ करने पर युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, मोहल्ला चांदमारी निवासी नीरज कुशवाहा (27) शादियों में सजावट का काम करता है। उसका एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है।
इसी बात को लेकर पत्नी मनीषा (22) से अक्सर उसका विवाद होता था। रविवार देर रात वह मोबाइल पर प्रेमिका से बात कर रहा था। तभी मनीषा की नींद खुल गई। पति को प्रेमिका से बात करते देख उसने विरोध किया। इस पर दोनों में झगड़ा होने लगा। देखते ही देखते बात बढ़ गई।
गुस्साए नीरज ने कमरे में रखे क्रिकेट बैट से मनीषा पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसी दौरान उसकी एक साल की बेटी निपेक्षा जाग गई। नीरज ने उसको भी गला दबाकर मार डाला। पत्नी व बेटी की हत्या के बाद नीरज ने खुद को बचाने के लिए षड्यंत्र रचा। अलमारी में रखे सामान को फैलाकर खून से सने बैट को छिपा दिया।
अपना सिर दीवार में मारकर खुद को घायल कर लिया। इसके बाद सुबह करीब पांच बजे उसने अपने मित्र को मोबाइल पर बताया कि घर में आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट कर उसकी पत्नी व पुत्री की हत्या कर दी। उसे भी घायल कर दिया है। यह सुनकर उसका मित्र और मोहल्ले के लोग घर पहुंचे और नीरज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी मोहम्मद मुश्ताक, एएसपी अनिल कुमार सहित पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
सीसीटीवी ने पकड़ा युवक का झूठ
दोहरे हत्याकांड का खुलासा करने के लिए एसपी ने एएसपी व सीओ सदर के नेतृत्व में छह टीमों का गठन किया। मोहल्ले व आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। किसी भी फुटेज में बदमाश नहीं दिखे। इस कारण पुलिस को नीरज पर शक हुआ तो उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में वह टूट गया और उसने दोनों हत्याओं का जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल बैट भी बरामद कर लिया है।

पत्नी और बेटी की हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने जांच के बाद आठ घंटे के भीतर ही घटना का खुलासा कर दिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद हत्यारोपी को जेल भेज दिया गया है। -मोहम्मद मुश्ताक, पुलिस अधीक्षक