फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Jhansi: Crocodile reached outside the house at 10 pm, villagers could not sleep in fear

Lalitpur: घर के बाहर पहुंचा मगरमच्छ, दहशत में रात भर जागे ग्रामीण, पुलिस करती रही चौकसी

Sat, 09 Aug 2025 12:49 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 09 Aug 2025 12:49 PM IST
सार

रात में 10 बजे एक मगरमच्छ घरों के बाहर पहुंच गया। जिसे देखकर ग्रामीण दहशत में आ गये। जानकारी मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और उसकी निगरानी करती रही। सुबह वन विभाग के पहुंचने पर सभी ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
Jhansi: Crocodile reached outside the house at 10 pm, villagers could not sleep in fear
मगरमच्छ - फोटो : संवाद

विस्तार

कस्बा जाखलौन के मुहल्ला आजादपुरा में रात 10 बजे करीब 4 फीट लम्बा एक मगरमच्छ घुस आया। आस-पास रहने वाले लोग दहशत में आ गये। आनन-फानन में इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही दारोगा अय्युब खान व सिपाही अनुज कुमार मौके पर पहुंच गये और रात भर उसकी चौकसी करते रहे। सुबह वन विभाग की टीम पहुंची तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों के सहयोग से वनकर्मी उसका रेस्क्यू कर ले गये। बताया गया कि मगरमच्छ के पैर में पहले से ही रस्सी बंधी हुई थी। इससे साफ जाहिर होता है पूर्व में रेस्क्यू के समय रस्सी नहीं छोड़ी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed