{"_id":"601c56468ebc3e26b6038cf4","slug":"lalitpur-cricket-academy-winner-lalitpur-news-jhs187750577","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनल मुकाबले में लवकुश राइडर को ललितपुर क्रिकेट एकेडमी ने हरा किया ट्राफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनल मुकाबले में लवकुश राइडर को ललितपुर क्रिकेट एकेडमी ने हरा किया ट्राफी पर कब्जा
ललितपुर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वर्गीय राजेंद्र जयसवाल की स्मृति में बृहस्पतिवार को खेले गए हीरो प्रीमियर लीग क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में लवकुश राइडर को ललितपुर क्रिकेट अकादमी ने हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने सभी ख़िलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं। केवल उन्हें निखारने की जरूरत है। उन्होंने विजेता को ट्राफी प्रदान की।
विज्ञापन
लवकुश राइडर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । पहले बल्लेबाजी करते हुए लवकुश राइडर की टीम 78 रन पर ही ढेर हो गई। आसान से लक्ष्य का पीछा करते हुए ललितपुर क्रिकेट अकादमी ने 13.4 ओवर में 2 विकेट खोकर आसानी से फाइनल मुकाबला जीत लिया । मैन ऑफ द मैच करन झा रहे। मैन ऑफ द सीरीज राजपाल रहे। बेस्ट बॉलर का खिताब करन झा को मिला। बेस्ट फील्डर का खिताब गिन्नी को मिला। फाइनल मुकाबले में निर्णायक की भूमिका में शत्रुध्न यादव व शिवकुमार तिवारी रहे। स्कोरिंग का भार आफताब खान ने संभाला। मैच का आंखों देखा हाल सलमान खान ने सुनाया। आयोजन कमेटी में मिर्जा सहीम बेग, सुधीर श्रीवास्तव, आदर्श श्रीवास्तव, आकर्ष श्रीवास्तव, पंडित रवि गौतम, नीतेश कुमार राज, अनिल अहिरवार, कराज बेग, अहकाम खान, मनीष चौधरी आदि मौजूद रहे। मुख्य ट्राफी देने के बाद अन्य पुरस्कार डीसीए के अध्यक्ष मोहम्मद नसीम व शत्रुध्न यादव ने वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।