{"_id":"68ea03db54db486eda0f0572","slug":"lalitpur-councilor-accused-of-demanding-commission-in-road-construction-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: कमीशन नहीं दिया तो बनी सड़क पर दौड़ा दिये जानवर, पीड़ित ठेकेदार की तहरीर पर पुलिस ने लिखा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: कमीशन नहीं दिया तो बनी सड़क पर दौड़ा दिये जानवर, पीड़ित ठेकेदार की तहरीर पर पुलिस ने लिखा मुकदमा
Sat, 11 Oct 2025 12:44 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:44 PM IST
सार
पीड़ित ठेकेदार ने पार्षद मनमोहन चौबे पर सड़क निर्माण कार्य में कमीशन मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि कमीशन न देने पर उसे परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
एफआईआर (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
नगर पालिका परिषद में वार्ड नंबर 15 गांधी नगर के पार्षद मनमोहन चौबे के खिलाफ कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज किया गया है। नगर पालिका परिषद के एक ठेकेदार ने उन पर सड़क निर्माण कार्य के लिए एक लाख रुपए कमीशन मांगने और न देने पर गाली देने का आरोप लगाया है।
शहर के मोहल्ला नईबस्ती चंडी मंदिर के पास निवासी नागेंद्र रावत ने तहरीर देकर बताया कि वह नगर पालिका परिषद में पंजीकृत ठेकेदार है। वार्ड नंबर 15 में उनके द्वारा सीसी सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। आरोप लगाया कि जब वह काम करने पहुंचे, तो वार्ड पार्षद मनमोहन चौबे ने उनसे एक लाख रुपए की मांग की और कमीशन न देने पर काम रोकने की धमकी दी। मना करने पर पार्षद ने उनके साथ अभद्रता की, मजदूरों को गाली-गलौज की और देख लेने की धमकी दी।
ठेकेदार ने यह भी बताया कि कार्य शुरू होने के बाद से ही पार्षद आए दिन गाली देकर मजदूरों के साथ अभद्रता, सामग्री का नुकसान और काम में बाधा डाल रहे हैं। 7 अक्तूबर की रात करीब 8 से 9 बजे के बीच कुछ लोगों के साथ आकर बनी हुई सड़क को जानबूझकर खराब करने और जानवरों को उस पर दौड़ाने का भी आरोप लगाया, जिससे सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर मुकदमा दर्ज कर लिया है।