फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Body of a youth returning from a wedding ceremony found hanging from a tree

Lalitpur: शादी समारोह से लौटे युवक का पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने आत्महत्या की आशंका जताई

Fri, 15 May 2026 07:57 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 15 May 2026 07:57 PM IST
सार

थाना नाराहट क्षेत्र के ग्राम खिरिया ऊबारी में शादी समारोह से लौटे युवक का शव घर के पास स्थित बाड़े में पेड़ से तौलिया के फंदे से लटका मिला।

विज्ञापन
Lalitpur: Body of a youth returning from a wedding ceremony found hanging from a tree
फंदे पर लटका मिला शव।

विस्तार

थाना नाराहट क्षेत्र के ग्राम खिरिया ऊबारी में शादी समारोह से लौटे 38 वर्षीय युवक का शव बृहस्पतिवार रात घर के पास स्थित बाड़े में पेड़ से तौलिया के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


मृतक के चचेरे भाई पृथ्वी ने बताया कि मिशन बृहस्पतिवार रात एक शादी समारोह में शामिल होकर शराब के नशे में घर लौटा था। कुछ देर कमरे में रुकने के बाद वह बाहर चला गया। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान घर के पास स्थित बाड़े में उसका शव पेड़ से तौलिया के सहारे लटका मिला। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। उसके दो पुत्र हैं और वह खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करता था।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष नाराहट दयाशंकर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed